किआ की EV9
किआ एक साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, जो की अपनी रिलाएबल और फीचर पैक गाड़ियों के लिए लोकप्रिय है। यह कंपनी भारत के अंदर जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV किआ EV9 को लांच करने वाली है। यह कार असल में एक तीन रो वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो की स्पेस, कम्फर्ट, परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के साथ आएगी। आइये जानते है की किआ की नई आने वाली EV9 क्यों होगी इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

किआ की EV9 में आपको फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की इस कार को ट्रेडिशनल SUVs से अलग बनाएगा। इस कार में आपको बोक्सी silhouette देखने को मिलेगा, जो की स्लोपिंग रूफ लाइन के साथ आएगा और इस कार में स्पेसियसनेस्स का अनुभव कराएगा। इसके अलावा इस कार में आपको किआ की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल भी देखने को मिल जाएग , जो की इलेक्ट्रिक मेकओवर के लिए इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगी। इस कार में आपको फ्लश डोर हैंडल और पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिल जाएगी।
मॉडर्न फीचर
किआ की EV9 में आपको टेक्नोलॉजी से लोडेड इंटीरियर देखने को मिल जायेगा, जो की इस कार को सेफ और एन्जॉयबल ड्राइविंग का अनुभव देने में मदद करेगा। इस कार में आपको एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम देखने को मिल जायेगा, जो की आटोमेटिक इमरजेंसी ब्रैकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और ब्लाइंड स्पोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर के साथ आएगा। इस कार में आपको हीटिड और वेन्टीलेटेड सीट देखने को मिल जाएँगी, इसके अलावा इस कार में आपको प्रीमियम साउंड सिस्टम देखने को मिल जायेगा।
दमदार परफॉरमेंस

किआ की EV9 में आपको दो प्रकार के पॉवरट्रेन देखने को मिलने वाले है। इस कार में आपको रियर व्हील ड्राइव और आल व्हील ड्राइव का विकल्प देखने को मिल जायेगा। इस कार के RWD वैरिएंट में आपको सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाएगी, जो की 203 Hp की पावर और 350 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी । इसके अलावा इस कार के AWD वैरिएंट में आपको 383 hp की पावर और 700 nm का पीक टार्क देखने को मिलेगा। इस कार को आप मत्र 30 मिनट में 10% से 80% तक पूरा चार्ज कर पाएंगे।
| कार मॉडल | पावरट्रेन | इलेक्ट्रिक मोटर | पावर (Hp) | टॉर्क (Nm) | चार्जिंग टाइम (10% से 80%) |
|---|---|---|---|---|---|
| किआ EV9 RWD | रियर व्हील ड्राइव | सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर | 203 | 350 | 30 मिनट |
| किआ EV9 AWD | आल व्हील ड्राइव | ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर | 383 | 700 | 30 मिनट |
किफायती कीमत
किआ कंपनी ने अभी तक अपनी इस EV9 को भारतीय मार्किट में लांच नहीं किया है। लेकिन किआ मोटर अपनी इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV को भारत के अंदर जल्द ही बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच करेगी। इस कार की कीमत को लेके यह अनुमान लगाया गया है की, इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹80 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है, जो की इस कार के टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.20 करोड़ रुपए तक जा सकती है।
यह भी देखिए: Maruti की पावरफुल SUV Brezza अब आपको मिल सकती है आसान EMI पर
