यामाहा R15 V4
भारतीय मोटरसाइकिल मार्किट के अंदर यामाहा एक लोकप्रिय टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। यह एक जापानीज कंपनी है जो की भारत के अंदर साथ दुनिया भर में अपनी टू व्हीलर की परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है । यामाहा कंपनी की R15 V4 मोटरसाइकिल भारत के अंदर एंट्री लेवल फुल फायरिंग स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक बहुत ही लोकप्रिय बाइक है। इस बाइक में आपको आकर्षक डिज़ाइन के साथ साथ अच्छी परफॉरमेंस और जापानीज टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाती है।
आकर्षक डिज़ाइन

यामाहा R15 V4 में आपको स्ट्राइकिंग एस्थेटिक देखने को मिल जाता है। ये डिज़ाइन यंग और सीजन राइडर दोनों को ही पसंद आता है । इस मोटरसाइकिल में जो फुल्ली फैरेड बॉडी दी गई है वो शार्प लाइन और अस्सेर्टिव स्टान्स के साथ आती है और R15 V4 के स्पोर्टी अपील को बढ़ती है। इस बाइक में आपको फ्रंट में सिंगल LED हेडलाइट दी गई है। ये मोटरसाइकिल 1990 mm की लम्बाई, 725 mm की चौड़ाई और 1135 mm की ऊंचाई के साथ आती है । इस बाइक का कुल वजन भी मत्र 141 किलोग्राम है।
जिसके कारण इसमें आपको बढ़िया हैंडलिंग देखने को मिल जाती है। यामाहा की इस मोटरसाइकिल में 815 mm की सीट हाइट दी गई है। ये मोटरसाइकिल भारतीय मार्किट में अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में जैसे : मैटेलिक रेड, डार्क नाइट और रेसिंग ब्लू में लाइ गई है। ग्राहक अपनी पसंद अनुसार किसी भी रंग का चयन कर सकते है। यामाहा R14 V4 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कस्टर देखने दिया गया है। ये राइड से जुडी सभी जरुरी जानकारी को दिखाता है।
दमदार परफॉरमेंस

यामाहा की नई R15 V4 में आपको पावर और परफॉरमेंस में कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये मोटरसाइकिल 155 cc का पावरफुल इंजन इस्तेमाल करती है। इस इंजन के कारण R15 V4 में आपको 18.4 PS की पावर 10000 rpm पे और 14.2 Nm का पीक टार्क 7500 rpm पे देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल 140 km की टॉप स्पीड के साथ आती है। अच्छी परफॉरमेंस के साथ साथ यामाहा की ये बाइक 55.2 kmpl की बढ़िया माइलेज भी देती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 155 cc |
पावर | 18.4 PS @ 10000 rpm |
पीक टॉर्क | 14.2 Nm @ 7500 rpm |
टॉप स्पीड | 140 km/h |
माइलेज | 55.2 kmpl |
क्या है कीमत
यामाहा की नई R15 V4 भारत के अंदर अपने खंड में एक पावरफुल और स्टाइलिश आधुनिक मोटरसाइकिल है। अगर आप भी आपके लिए एक नई एंट्री लेवल स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे है । तो आपके लिए R15 V4 एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है। यामाहा कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल को बहुत किफायती और कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। इस बाइक के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹1.83 लाख रुपए एक्स शोरूम है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹2.08 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (30%) (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Yamaha R15 V4 Metallic Red | ₹1,82,600 | ₹54,780 | ₹2,684 |
Yamaha R15 V4 Dark Knight | ₹1,83,600 | ₹55,080 | ₹2,699 |
Yamaha R15 V4 Racing Blue, Intensity White, And Vivid Magenta | ₹1,87,600 | ₹56,280 | ₹2,757 |
Yamaha R15 V4 M Metallic Grey | ₹1,98,300 | ₹59,490 | ₹2,915 |
Yamaha R15 V4 M MotoGP Edition | ₹1,98,800 | ₹59,640 | ₹2,922 |
Yamaha R15 V4 M Icon Performance | ₹2,08,300 | ₹62,490 | ₹3,062 |