यामाहा MT 15 V2
भारत के अंदर जब भी बात अच्छी जापानीज मोटरसाइकिल कंपनियों की आती है। तो उस में यामाहा कंपनी का नाम सबसे पहले याद आता है । यामाहा कंपनी को भारत के साथ साथ दुनिया भर के मोटरसाइकिल मार्किट में पसंद किया जाता है। यामाहा कंपनी को पफोर्मन्स और टेक्नोलॉजी के प्रति इनके कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। भारत में इस कंपनी की MT 15 V2 इस वक्त बहुत चर्चा में है। ये मोटरसाइकिल एक नेकेड स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है। आइये जानते है की क्यों है ये बाइक भारत में इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

यामाहा की MT 15 V2 में आपको एग्रेसिव स्टाइलिंग और आधुनिक एस्थेटिक का बढ़िया ब्लेंड देखने को मिल जाता है। इस मोटरसाइकिल का एहि डिज़ाइन इसको अन्य एंट्री लेवल स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से अलग बनता है। यामाहा कंपनी की ये बाइक MT 09 से प्रेरित होक डिज़ाइन करि गई है। MT 15 V2 में आपको LED प्रोजेक्टर हेडलैंप देखने को मिल जाते है। ये बाइक मस्कुलर फ्यूल टैंक और मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क के साथ आती है।
एहि सब डिज़ाइन एलिमेंट इस बाइक को स्ट्रीट फाइटर का लुक देते है। इस बाइक को यामाहा ने भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में लॉच किया है। MT 15 V2 में बेंट फॉरवर्ड राइडिंग स्टान्स देखने को मिल जाता है। जो अर्बन राइडिंग के लिए अच्छा है। इस बाइक की सीट हाइट 810 mm की दी गई है। जिसके कारण हर प्रकार के कद वाले राइडर इस बाइक को आराम से चला सकते है। साथ ही इस बाइक का कर्ब वजन भी मत्र 141 किलोग्राम रखा गया है।
दमदार परफॉरमेंस

नई यामाहा MT 15 V2 में आपको पावर और परफॉरमेंस में कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये मोटरसाइकिल 155 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन इस्तेमाल करती है। इस बाइक में आपको 18.4 PS की पावर 10000 rpm पे और 14.1 Nm का पीक टार्क 7500 rpm पे देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इसमें आपको 130 kmph की टॉप स्पीड भी दी गई है। ये बाइक मत्र 3.5 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है। इसके अलावा इसमें आपको 56.87 kmpl की शानदार माइलेज भी देखने को मिल जाती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 155 cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन |
पावर | 18.4 PS @ 10000 rpm |
पीक टार्क | 14.1 Nm @ 7500 rpm |
टॉप स्पीड | 130 kmph |
0-60 kmph स्पीड | 3.5 सेकंड |
माइलेज | 56.87 kmpl |
क्या है कीमत
यामाहा कंपनी को MT 15 V2 अपने आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक फीचर और दमदार परफॉरमेंस के चलते भारत के अंदर एक अच्छी नेकेड स्ट्रीटफाइटर स्टाइल मोटरसाइकिल है । यामाहा कंपनी भारत में हमेशा से ही अपनी हर एक बाइक को बहुत किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। इस कंपनी ने अपनी नई MT 15 V2 के साथ भी ऐसा ही किया है। इस बाइक के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹1.68 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.73 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Yamaha MT 15 V2.0 STD | ₹1,68,200 | ₹33,640 | ₹2,825 |
Yamaha MT 15 V2.0 Deluxe | ₹1,72,900 | ₹34,580 | ₹2,903 |
Yamaha MT 15 V2.0 MotoGP Edition | ₹1,73,400 | ₹34,680 | ₹2,911 |