महिंद्रा XUV 3XO SUV को खरीदना हुआ आसान, जानिए कीमत
भारतीय कार मार्किट में जब भी SUVs की बात आती है। तब हमेशा ही महिंद्रा कंपनी का नाम याद आता है। महिंद्रा एक जानी मानी और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है।
ये कंपनी न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के ऑटोमोबाइल मार्किट में अपनी शानदार SUVs के लिए जानी जाती है।
इस कार कंपनी ने भारत में महिंद्रा स्कार्पियो, बोलेरो और थार जैसी आइकोनिक गाड़ियों को लांच किया है
इस वक्त सभी ऑटोमोबाइल उत्साहियों और ग्राहकों की नज़र महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पे है।
महिंद्रा XUV 3XO में आपको समसामयिक और आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। यह कार शार्प एंगुलर लाइन के साथ आती है।
इस कार में आपको बोल्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिल जाती है। जो इस कार को आक्रामक रुख देती है। महिंद्रा की ये कार नए LED DRL और प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आती है ।