Honda Activa 6G

अगर आप इस वक्त भारतीय मार्किट के अंदर अपने लिए एक नई स्कूटर खरीदने का सोच रहे है, तो ऐसे में आपके लिए एक्टिवा 6G एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है।

भारत के अंदर स्कूटर मार्किट में एक्टिवा सीरीज को हमेशा से ही उनकी रिलायबिलिटी और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।  

इस सीरीज को हौंडा नमक एक जापानीज कंपनी बनाती है। हौंडा दुनिया में सबसे बड़ी टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। 

हौंडा की नई एक्टिवा 6G में आपको 109.51 cc का BS6 कंप्लेंट इंजन देखने को मिल जाता है। 

यह पावरफुल इंजन इस स्कूटर में फ्यूल इकॉनमी और पावर का बैलेंस देता है। इस स्कूटर में आपको 7.73 bhp की पावर और 8.90 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। 

इसके अलावा इस स्कूटर में आपको 50 Kmpl की बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाती है। यह स्कूटर में आपको CVT गियर बॉक्स देखने को मिल जाता है 

जानिए इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान