Hero मोटोकॉर्प एक जानी मानी और भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भारत के अंदर अपने इनोवेशन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के चलते बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है।
हीरो कंपनी की टू व्हीलर में आपको शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉरमेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है।
हीरो कंपनी ने अभी हाल ही में भारत के अंदर अपनी नई माव्रिक 440 मोटरसाइकिल को लांच किया था। यह मोटरसाइकिल इस वक्त भारतीय मार्किट में बहुत ही ज्यादा चर्चा में है।
हीरो की माव्रिक 440 एक पावरफुल मोटरसाइकिल है। इस बाइक में आपको 440 cc का सिंगल सिलिंडर एयर आयल कूल्ड इंजन देखने को मिल जाता है।
यह पावरफुल इंजन इस बाइक में 6000 rpm पे 27.36 bhp की पावर और 4000 rpm पे 36 Nm का पीक टार्क पैदा करता है ।
इस बाइक में आपको 35 Kmpl की शानदार माइलेज भी देखने को मिल जाती है । इसके अलावा इस बाइक में आपको 150 kmph की शानदार टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाती है।