Vespa SXL 125
Vespa एक लोकप्रिय और लीडिंग टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये इतालियन टू व्हीलर कंपनी दुनिया भर में अपने आकर्षक डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। भारतीय मार्किट में भी इस कंपनी की स्कूटर को बहुत पसंद किया जाता है। Vespa कंपनी की SXL 125 स्कूटर इस वक्त भारतीय मार्किट में बहुत चर्चा में है। इस स्कूटर में आपको बढ़िया डिज़ाइन और अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। अगर आप भी भारत के अंदर अपने लिए एक नई क्लासिक डिज़ाइन वाली स्कूटर की तलाश कर रहे थे । तो आपके लिए Vespa SXL 125 एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
आकर्षक डिज़ाइन

नई Vespa SXL 125 में आपको क्लासिक वेस्पा डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये डिज़ाइन असल में इतालियन हेरिटेज को दर्शाता है। इस स्कूटर का ये रेट्रो डिज़ाइन विंटेज एस्थेटिक पसंद करने वाली ग्राहकों के लिए दिया गया है। यह स्कूटर स्लीक लाइन और गोल कंटूर के साथ आती है। इस स्कूटर को हाई क्वालिटी स्टील का इस्तेमाल करके बनाया गया है। ये स्टील बॉडी इसको डियूरबल बनाने के साथ साथ हलक भी रखती है। Vespa कंपनी ने अपनी SXL 125 स्कूटर को भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में निकाला है ।
ये स्कूटर मैट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, टस्कनी ऑरेंज और पर्ल वाइट जैसे रंगो के विकल्प में देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस स्कूटर में Vespa कंपनी ने अपने ग्राहकों के आराम का भी पूरा खाया रखा है। ये स्कूटर बड़ी और आरामदायक सीट के साथ आती है। इस स्कूटर में रेक्टेंगुलर हेडलाइट दी गई है। ये हेडलाइट न केवल विंटेज दिखने में काम आती है बल्कि इस स्कूटर में दृश्यता को भी बढ़ती है। इस स्कूटर को सिटी कम्यूटिंग के लिए बनाया गया है ।
दमदार परफॉरमेंस

Vespa SXL 125 में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये स्कूटर 124.45 cc का इंजन इस्तेमाल करती है। ये पावरफुल इंजन इस स्कूटर में 9.77 PS की पावर 7400 rpm पे और 10.11 Nm का पीक टार्क 5600 rpm पे पैदा करता है । ये स्कूटर 55 kmpl की बढ़िया माइलेज के साथ आती है। इसके अलावा इस स्कूटर में आपको 115 किलोग्राम का कर्ब वजन देखने को मिल जाता है। अपने इस हलके वजन के कारण ये स्कूटर ट्रैफिक के समय बढ़िया हैंडलिंग देती है।
फीचर | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 124.45 cc |
पावर | 9.77 PS @ 7400 RPM |
टॉर्क | 10.11 NM @ 5600 RPM |
माइलेज | 55 kmpl |
कर्ब वजन | 115 किलोग्राम |
किफायती कीमत
Vespa कंपनी की SXL 125 भारत के अंदर 125 cc स्कूटर सेगमेंट में एक बढ़िया स्कूटर है। इस स्कूटर में आपको स्टाइल, पावर और फीचर की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। Vespa कंपनी भारत के अंदर अपनी हर एक स्कूटर को आकर्षक कीमत पे लांच करती आरही है। इस कंपनी ने SXL 125 के साथ भी ऐसा ही किया है। Vespa SXL 125 का बेस वैरिएंट भारत के अंदर मत्र ₹1.35 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत पे देखने को मिल जाता है। वही इसके टॉप वैरिएंट की कीमत मत्र ₹1.41 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Vespa SXL 125 STD | 1,34,827 | 26,965 | 2,265 |
Vespa SXL 125 Dual | 1,37,502 | 27,500 | 2,310 |
Vespa SXL 125 Racing Sixties | 1,40,648 | 28,129 | 2,363 |