महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़िया
भारतीय कार मार्किट में इस वक्त जो कार कंपनी सबसे ज्यादा चर्चा में है वो महिंद्रा है। महिंद्रा ने अभी हाल ही में भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लांच किया है। इन दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों का नाम XEV 9e और BE 6 है। ये दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़िया भारतीय ग्राहकों दवारा बहुत पसंद की जा रही है। इन दोनों गाड़ियों में आपको आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचरो का शानदार मेल देखने को मिल जाता है।
महिंद्रा ने अपनी इन दोनों ही गाड़ियों को INGLO प्लेटफार्म पे बनाया है। BE 6e की कीमत मत्र ₹18.90 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। वही XEV 9e की कीमत मत्र ₹21.90 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। महिंद्रा कंपनी के लिए ये दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़िया बस एक शुरुवात है। ये कंपनी आने वाले समय में अपने पुरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक करना चाहती है। महिंद्रा आने वाले समय में और भी कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जल्द ही लांच करने वाली है।
इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान

महिंद्रा आने वाले दो सालो में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को और भी बढ़ाना चाहती है। ये कंपनी XEV और BE सीरीज की सफलता को देख अब इस सीरीज में और भी नए मॉडल को जल्द ही शामिल करने वाली है। इसके अलावा महिंद्रा अपनी लोकप्रिय ICE इंजन वाली गाड़िया जैसे स्कार्पियो, XUV 3XO, Bolero और Thar को भी इलेक्ट्रिक अवतार में लांच कर सकती है।
आइकोनिक मॉडल के इलेक्ट्रिक अवतार

महिंद्रा की XUV 3XO इस कंपनी की हाल में लांच करि गई ICE इंजन वाली कार है। ये एक कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार को भारतीय ग्राहकों दवारा बहुत पसंद किया गया है। महिंद्रा अब जल्द ही अपनी इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार लाने वाली है। सूत्रों के अनुसार XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार 2025 में लांच कर दिया जायेगा। इस कार को XUV400 के निचे लाइनअप में रखा जायेगा। उम्मीद की जा रही है की महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार 400 km की रेंज एक बार चार्ज करने पे बड़े आराम से देदेगी।
ये इलेक्ट्रिक कार भारत में टाटा पंच EV, सिट्रोएन eC3 और MG Windsor EV जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। इसके अलावा महिंद्रा ने अपने लिगेसी मॉडलो के लिए ट्रेडमार्क भी फाइल कर दिया है। जिसमे Scorpio e, Bolero e और Thar e का नाम शामिल हो सकता है। Scorpio e को लेके ये उम्मीद करि जा रही है की ये कार ट्रेडिशनल स्कार्पियो की रुग्गड़ परफॉरमेंस को साथ लेके आएगी। वही Bolero e से उम्मीद की जा रही है की ये कार ICE इंजन वाली Bolero जैसे रूरल और सेमि अर्बन मार्किट के लिए बनाई जाएगी।
यह भी देखिए: इंतज़ार हुआ ख़तम! आने वाले महीनों में लांच होंगी 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां – महिंद्रा से मारुती सुजुकी तक