2024 हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
हुंडई एक साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भारत के अंदर अपने इनोवेशन, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी के चलते बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट को देख, अब हुंडई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्किट में अपने कदम जमा रही है। हुंडई ने 2018 में अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV, हुंडई कोना को लांच किया था। हुंडई अब जल्द ही अपनी इसी कार के सेकंड जनरेशन मॉडल को भारत में लांच करने वाली है। आइये जानते है की क्यों होगी ये कार इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

2024 कोना इलेक्ट्रिक में आपको पहले से भी ज्यादा सोफिस्टिकेटेड और फ्यूचरिस्टिक लुक देखने को मिल जायेगा। इस कार के फ्रंट में आपको स्कूलपतेड़ क्लोज्ड ग्रिल देखने को मिल जाएगी, जो की स्लीक LED हेडलाइट के साथ आएगी। इस कार में आपको शार्प एंगल और करैक्टर लाइन देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार में आपको नए डिज़ाइन की टेल लाइट और अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प देखने को मिल जायेंगे।
मॉडर्न फीचर
2024 कोना इलेक्ट्रिक में आपको बढ़िया कम्फर्ट और कनेक्टिविटी देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको स्पेसियस और वेल अप्पोइंटेड इंटीरियर देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको लेगरूम या हेडरूम की भी कोई कमी देखने को नहीं मिलती है। इस कार में आपको ड्यूल स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको पैनोरमिक सनरूफ, हीटिड और वेन्टीलेटेड सीट देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस कार में आपको विरलेस चार्जिंग पेड भी देखने को मिल जाता है।
दमदार परफॉरमेंस

2024 कोना इलेक्ट्रिक भारत के अंदर आपको दो बैटरी के विकल्प में देखने को मिल जाएगी : 48.4 kWh बैटरी और 64.4 kWh की बैटरी। जहा पे इस कार में दी गई छोटी बैटरी में आपको 155 hp की पावर और 322 Km की शानदार रेंज देखने को मिल जाएगी। वही इस कार में दी गई बड़ी बैटरी वाले वैरिएंट में आपको 218 hp की पावर और 420 Km की रेंज देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा इस कार में आपको फ़ास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार को बेहद ही कम समय में चार्ज करेगी।
| बैटरी विकल्प | पावर (hp) | रेंज (Km) | फास्ट चार्जिंग |
|---|---|---|---|
| 48.4 kWh बैटरी | 155 | 322 | हां |
| 64.4 kWh बैटरी | 218 | 420 | हां |
क्या होगी कीमत
2024 हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को लेके अभी तक कंपनी दवारा कोई भी जानकारी इसके लांच या कीमत की नहीं बताई गई है। लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार इस कार को हुंडई भारत के अंदर जल्द ही बहुत ही ज्यादा किफायती और कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच करेगी।
इस कार की कीमत को लेके यह अनुमान लगाया जा रहा है की, इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹ 25 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है। अगर आप एक ऐसे ग्राहक है, जो की अपने लिए एक स्टाइलिश, इको फ्रेंडली और मॉडर्न कॉम्पैक्ट SUV की तलाश कर रहे है, तो यह कार आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
यह भी देखिए: अब इतनी सस्ती कीमत और आसान EMI पर मिलेगी MG की पावरफुल व लक्ज़री SUV
