TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारत के अंदर इलेक्ट्रिक रेवोलुशन बहुत ही ज्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी इलेक्ट्रिक रेवॉल्शन के चलते भारतीय मार्किट में इस वक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ती चली जा रही है। भारत के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। इन स्कूटरों को इनकी किफायती कीमत और इको फ्रेंडली परफॉरमेंस के चलते बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती हुई डिमांड को देख, TVS मोटर जो की एक भारतीय टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। उन्होंने भारत के अंदर अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X को लांच किया है।
TVS की X इलेक्ट्रिक स्कूटर असल में प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आती है। इस स्कूटर से पहले TVS ने भारत के अंदर TVS iqube जैसी बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लांच किया है। TVS X में आपको शानदार परफॉरमेंस, मॉडर्न डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। अगर आप इस वक्त एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है, तो आपके लिए TVS की X इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है। आइये जानते है की क्यों है ये स्कूटर इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

TVS की X इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको फ्यूचरिस्टिक और एग्रेसिव डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। यह डिज़ाइन असल में Creon Concept से लिया गया है। इस कांसेप्ट स्कूटर को TVS ने पहेली बार 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। इस स्कूटर में आपको हाई स्ट्रेंथ एल्युमीनियम एलाय फ्रेम देखने को मिल जाता है, जो की इस स्कूटर को रिगिडीटी देता है और साथ ही हल्का फील करता है। इस स्कूटर में आपको X TiltTM नाम का एक मैकेनिज्म देखने को मिल जाता है, जो की एर्गोनॉमिक और राइड अनुभव को बढ़िया बनता है। इस स्कूटर में आपको 10.2 इंच की TFT डिस्प्ले भी देखने को मिल जाती है।
दमदार परफॉरमेंस
TVS की X असल में एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर में आपको पावरफुल परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) देखने को मिल जाती है, जो की एक इन हाउस कंट्रोलर के साथ आती है। इस स्कूटर में आपको 11 Kw की पीक पावर और 7 kw की रेटेड पावर देखने को मिल जाती है। इस स्कूटर में आपको 105 kmph तक की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है। यह स्कूटर मत्र 2.6 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है। इसके अलावा इस स्कूटर में आपको 4.4 Kwh की बैटरी दी गई है, जो की फुल चार्ज पे 140 km की शानदार रेंज देदेती है।
पैरामीटर | मान |
---|---|
मोटर प्रकार | पीएमएसएम |
पीक पावर (किलोवाट) | 11 kW |
रेटेड पावर (किलोवाट) | 7 kW |
टॉप स्पीड (kmph) | 105 |
0 से 40 kmph (सेकंड) | 2.6 |
बैटरी क्षमता (kWh) | 4.4 |
रेंज (km) | 140 |
किफायती कीमत

TVS X कन्वेंशनल इलेक्ट्रिक स्कूटर के सारे ही रिकॉर्ड तोड़ती है। यह एक बोल्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो की उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है। जो की अपने लिए इ फीचर रिच, पावरफुल और टेक्नोलॉजिकली एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हो। TVS की X इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस कंपनी ने भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। इस स्कूटर की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹2,49,990 रुपए एक्स शोरूम राखी गई है।
डाउन पेमेंट | ऋण राशि | 60 महीने की EMI (9% ब्याज दर पर) |
---|---|---|
₹ 25,000 | ₹ 2,24,990 | ₹ 5,334 |
₹ 50,000 | ₹ 1,99,990 | ₹ 4,722 |
₹ 75,000 | ₹ 1,74,990 | ₹ 4,110 |
₹ 1,00,000 | ₹ 1,49,990 | ₹ 3,498 |
यह भी देखिए: Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेगा आसान EMI प्लान पर