TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आपको मिलेगा भारी डिस्काउंट, कंपनी ने निकाला तगड़ा ऑफर

नए TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलेगा ₹20,000 रुपए तक का डिस्काउंट

भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में TVS कंपनी को बहुत पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्युकी इस कंपनी की TVS iQube भारत के अंदर एक बहुत ही बढ़िया फॅमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने आकर्षक डिज़ाइन, अच्छी परफॉरमेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी व् फीचर के लिए जानी जाती है। TVS iQube भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। आइये जानते है की क्यों है TVS की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर इतनी खास।

TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट निकाला है केवल इसके ST वैरिएंट के 3.4kW और 5.1kW वैरिएंट को छोड़ कर। इस डिस्काउंट ऑफर अक्टूबर के आखिर तक चलेगा जहाँ आपको इसके 2.2kW मॉडल पर मिलेगा ₹17,300 रुपए का डिस्काउंट वहीं इसके बड़े मॉडल 3.4kW पर आपको मिल जायेगा ₹20,000 रुपए का तगड़ा ऑफर जिसमे आपको ₹5,999 रुपए की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है। इस एक्सटेंडेड वारंटी के बाद ये स्कूटर 5 साल और 70,000 किलोमीटर तक वारंटी में आएगा।

आकर्षक डिज़ाइन

TVS iQube
TVS iQube

TVS की iQube में आपको आधुनिक और अपीलिंग डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर स्लीक बॉडी और एलिगेंट स्टान्स के साथ आती है जो इसे सभी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग और खास बनती है। इस स्कूटर में आपको फ्रंट में शार्प LED हेडलैंप देखने को मिल जाते है। ये हेडलैंप इस स्कूटर में दृश्यता को बढ़ाते और इस स्कूटर को आधुनिक लुक देते है। इसके अलावा इसमें आपको LED DRLs भी देखने को मिल जाती है।

इस स्कूटर की लम्बाई 1805 mm, चौड़ाई 645 mm और ऊंचाई 1140 mm की दी गई है। TVS की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1301 mm के व्हीलबेस के साथ आती है। iQube में आपको 770 mm की सीट हाइट दी गई है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आरामदायक राइडिंग पोजीशन के साथ आती है। इसमें आपको 30 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज स्पेस भी देखने को मिल जाती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है जो राइड से जुडी सभी जरुरी जानकारी को दिखाता है।

दमदार परफॉरमेंस

TVS iQube
TVS iQube

TVS की iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय मार्किट में एक अच्छी फॅमिली स्कूटर इसलिए भी है क्युकी इसमें आपको बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी के विकल्प में आती है : 2.2 kWh और 3.4 kWh। जहा पे इसके 2.2 kWh की बैटरी वाले वैरिएंट में 75 km की रेंज दी गई है। वही 3.4 kWh की बैटरी वाला वैरिएंट 100 km की रेंज बड़े आराम से दे देता है। ये TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 Kw की पीक पावर आउटपुट वाली मोटर के साथ आती है। ये मोटर इस स्कूटर में 75 kmph की टॉप स्पीड देने में मदद करती है।

विवरण2.2 kWh बैटरी3.4 kWh बैटरी
रेंज75 km100 km
मोटर की पीक पावर आउटपुट3 kW3 kW
टॉप स्पीड75 kmph75 kmph

क्या है कीमत और ऑफर

TVS iQube को इस कंपनी ने अपनी सभी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे ही बहुत किफायती कीमत पे लांच किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹1.07 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.37 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा TVS मोटर ने अभी अपनी इस स्कूटर के लिए कुछ नए ऑफर और डिस्काउंट निकाले है जिसके चलते इस TVS iQube स्कूटर पे आपको ₹20,000 रुपए तक की बचत देखने को मिल जाती है।

Leave a Comment