TVS iQube
भारत के अंदर TVS कंपनी एक जानी मानी और लीडिंग टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी दुनिया भर में अपनी टू व्हीलर की रिलायबिलिटी और डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। भारतीय स्कूटर मार्किट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती डिमांड को देख TVS कंपनी ने अपनी iQube स्कूटर को लांच किया था। TVS की iQube भारत के अंदर एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर में आपको मॉडर्न डिज़ाइन, एडवांस फीचर और अच्छी परफॉरमेंस का मेल देखने को मिल जाता है। आइये जानते है की क्यों TVS iQube है भारत के अंदर इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

नई TVS iQube में मॉडर्न एस्थेटिक और प्रतिकालिटी का शानदार ब्लेंड देखने को मिल जाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अर्बन कम्यूटिंग के लिए बनाया गया है। इसके अलावा इस स्कूटर में आपको स्लीक और एयरोडायनामिक बॉडी देखने को मिल जाती है जो न केवल स्कूटर के विसुअल अपील को बढ़ती है। बल्कि इसकी एफिशिएंसी को भी बेहतर करती है। TVS iQube में आपको LED हेडलाइट और टेल लाइट दी गई है। ये स्कूटर स्टाइलिश स्विंगआर्म कवर के साथ आती है।
TVS iQube के डायमेंशन की बात करे तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1805 mm लम्बी, 645 mm चौड़ी और 1140 mm ऊँची है। इस स्कूटर में 770 mm की सैडल हाइट दी गई है। इसके अलावा TVS कंपनी ने अपनी iQube में मॉडर्न फीचर की कोई भी कमी नहीं राखी है। ये स्कूटर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। ये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्पीड, बैटरी लेवल और राइडिंग मोड जैसी जानकारी को दिखाता है। इसके अलावा इसमें आपको टियूबलेस टायर और एडवांस ब्रैकिंग सिस्टम भी दिया गया है।
दमदार परफॉरमेंस

TVS कंपनी की iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको पावर, परफॉरमेंस और रेंज की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये स्कूटर भारत के अंदर दो प्रकार के बैटरी विकल्प में आती है : 2.2 kWh और 3.4 kWh। जिसमे से इसके 2.2 Kwh वाले वैरिएंट में आपको 75 km की रेंज और 3.4 kwh वाले वैरिएंट में 100 km की रेंज देखने को मिल जाती है। ये स्कूटर 75 kmph की टॉप स्पीड के साथ आती है। इस स्कूटर में TVS ने 3 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा iQube का कुल वजन मत्र 115 किलोग्राम है जिसके कारण सिटी ट्रैफिक में भी इसको चला पाना सरल हो जाता है।
विशेषता | मूल्य |
---|---|
बैटरी विकल्प | 2.2 kWh और 3.4 kWh |
2.2 kWh बैटरी की रेंज | 75 km |
3.4 kWh बैटरी की रेंज | 100 km |
टॉप स्पीड | 75 kmph |
इलेक्ट्रिक मोटर की पावर | 3 kW |
कुल वजन | 115 किलोग्राम |
क्या है कीमत
TVS कंपनी भारत में हमेशा से ही अपनी हर एक स्कूटर को बहुत ही किफायती कीमत पे लांच करती आई है। TVS की iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में सस्बे ज्यादा लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इस स्कूटर को TVS ने भारत के अंदर बहुत ही किफायती और कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। IQube के बेस वैरिएंट की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹97,299 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.20 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा TVS ने इस स्कूटर के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
TVS iQube 2.2 kWh | 97,299 | 19,000 | 1,738 |
TVS iQube 3.4 kWh | 1,19,628 | 19,000 | 2,133 |
TVS iQube Celebration Edition | 1,19,628 | 19,000 | 2,133 |