TVS Apache RTR 160 4V
भारतीय मोटरसाइकिल मार्किट में अभी TVS की Apache 160 4V बहुत पसंद की जा रही है। TVS मोटर एक जानी मानी और लीडिंग भारतीय मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की मोटरसाइकिल को दुनिया भर में उनकी रिलायबिलिटी, परफॉरमेंस और लौ मेंटेनेंस के लिए पसंद किया जाता है। TVS की Apache 160 4V एंट्री लेवल स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने आती है। आइये जानते है की क्यों है ये मोटरसाइकिल इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

नई TVS Apache RTR 160 4V में आपको एग्रेसिव और स्पोर्टी डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस मोटरसाइकिल का ऐसा डिज़ाइन इसके रेसिंग हेरिटेज को दर्शाता है। Apache RTR 160 4V में आपको शार्प और एजी लाइन और बोल्ड पोस्चर देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल डे टाइम रनिंग लाइट के साथ आती है जो की इस मोटरसाइकिल को एस्थेटिक अपील देती है। TVS ने अपनी इस मोटरसाइकिल में फ्लैट हैंडलबार और रियर सेट फुटपेग भी दिए है।
ये मोटरसाइकिल अपराइट और स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन के साथ आती है। इसमें आपको रियर में LED टेल लाइट दी गई है जिसका डिज़ाइन इसको मॉडर्न लुक देता है। Apache RTR 160 4V में आपको फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिल जाता है। ये इंस्ट्रूमेंट कंसोल राइड से जुडी सभी जरुरी जानकारी जैसे फ्यूल लेवल, ट्रिप और स्पीड की जानकारी देता है। इसके अलावा TVS ने अपनी Apache RTR 160 4V में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया है।
दमदार परफॉरमेंस

नई TVS Apache RTR 160 4V में आपको पावरफुल इंजन देखने को मिल जाता है। ये इंजन 159.7 cc का सिंगल सिलिंडर इंजन है। TVS का दिया गया यह इंजन इस मोटरसाइकिल में 17.55 PS की पावर 9250 rpm पे और 14.73 Nm का पीक टार्क 7500 rpm पे पैदा करता है। इस मोटरसाइकिल में आपको 114 kmph की टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाती है। Apache RTR 160 4V में आपको बढ़िया परफॉरमेंस के साथ साथ बढ़िया माइलेज भी दी गई है। ये बाइक 47.61 kmpl की अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 159.7 cc (सिंगल सिलिंडर इंजन) |
पावर | 17.55 PS @ 9250 rpm |
टॉर्क | 14.73 Nm @ 7500 rpm |
टॉप स्पीड | 114 kmph |
फ्यूल एफिशिएंसी | 47.61 kmpl |
क्या है कीमत
TVS मोटर की Apache RTR 160 4V अपने सेगमेंट में भारत के अंदर एक बहुत ही बढ़िया विकल्प के रूप में सामने आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको दमदार परफॉरमेंस, बढ़िया फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न फीचर का अच्छा ब्लेंड देखने को मिल जाता है। अगर आप भी आपके लिए एक नई एंट्री लेवल स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे है। तो Apache RTR 160 4V आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस मोटरसाइकिल की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹1.25 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹1.39 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम मूल्य | डाउन पेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
TVS Apache RTR 160 4V Front Disc, Rear Drum | ₹1,24,870 | ₹24,974 | ₹2,738 |
TVS Apache RTR 160 4V Black Edition | ₹1,24,870 | ₹24,974 | ₹2,738 |
TVS Apache RTR 160 4V Front And Rear Disc | ₹1,28,370 | ₹25,674 | ₹2,823 |
TVS Apache RTR 160 4V Disc Bluetooth | ₹1,31,670 | ₹26,334 | ₹2,888 |
TVS Apache RTR 160 4V Special Edition | ₹1,33,170 | ₹26,634 | ₹2,915 |
TVS Apache RTR 160 4V Dual Channel ABS | ₹1,38,670 | ₹27,734 | ₹3,008 |