भारत मार्किट में जल्द लांच हो सकती हैं चार नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां – हुंडई क्रेटा EV से टाटा हैर्रिएर EV तक

4 इलेक्ट्रिक गाड़िया जो जल्द ही होंगी भारत में लांच

भारत के अंदर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ट्रेंड बढ़ता ही चला जा रहा है। ग्राहक ICE इंजन वाली गाड़ियों के जगह पे इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पे आपको सरकार दवारा सब्सिडी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इन गाड़ियों को मेन्टेन करना भी सस्ता होता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आपको अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। साथ ही इन गाड़ियों को चलने का खर्चा भी काम आता है। इन्ही सब कारणों के कारण ये इस वक्त सबकी पसंद बानी हुई है। आइये जानते है की कोनसी है नई आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़िया जो जल्द ही होंगी भारत में लांच।

1. हुंडई क्रेटा EV

हुंडई क्रेटा EV
क्रेटा EV

हुंडई एक जानी मानी और लीडिंग साउथ कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी दुनिया भर में अपनी गाड़ियों में आधुनिक टेक्नोलॉजी देने के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर हुंडई की क्रेटा एक बहुत लोकप्रिय SUV है। हुंडई जल्द ही भारत के अंदर अपनी इसी कार का इलेक्ट्रिक अवतार लांच करेगी। इस कार की परफॉरमेंस को लेके अभी तक कोई भी जानकारी ऑफिसियल तौर से सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार इस कार में आपको 400 km की रेंज दी जा सकती है।अभी तक हुंडई ने इस गाडी के लांच को लेकर कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है।।

2. मारुती सुजुकी eVX और टोयोटा इलेक्ट्रिक

मारुती सुजुकी eVX
मारुती सुजुकी eVX

मारुती सुजुकी भारत के अंदर सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर है। इस कार कंपनी की गाड़ियों को भारत के अंदर किफायती कीमत और अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के लिए पसंद किया जाता है। मारुती सुजुकी जल्द ही आने वाले समय में अपनी नई और पहेली इलेक्ट्रिक SUV eVX को लांच करेगी। इस कार में आपको स्प्लिट LED हेडलाइट और बड़े एलाय व्हील जैसे कई डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिलेंगे जो इस कार को एग्रेसिव दिखाएँगे।

टोयोटा भी भारत के अंदर एक बहुत लोकप्रिय कार मैन्युफैक्चरर है। इस कार कंपनी की गाड़ियों को शानदार रेलेबिलिटी और जापानीज टेक्नोलॉजी के लिए पसंद किया जाता है। भारत में टोयोटा कंपनी अब जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लांच करने वाली है। ये कार टोयोटा मारुती सुजुकी के साथ पार्टनरशिप में बनाएगी। ये कार मारुती सुजुकी eVX पे आधारति होगी।

3. टाटा हरियर EV

हरियर EV
टाटा हरियर EV

टाटा मोटर भारत के अंदर सबसे बढ़िया सेफ्टी देने वाली कार मैन्युफैक्चरर में से एक है। इस कार कंपनी को अच्छी बिल्ड क्वालिटी और रिलायबिलिटी के लिए पसंद किया जाता है। टाटा मोटर की हरियर भारतीय ग्राहकों के बिच बहुत पसंद की जाती है। इस कार में आपको आधुनिक फीचर, स्पेसियस केबिन और अच्छी परफॉरमेंस स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ देखने को मिल जाती है। टाटा कंपनी जल्द ही भारत के अंदर अपनी इसी कार का इलेक्ट्रिक अवतार लांच करने वाली है। इस कार में आपको 500 km से अधिक की रेंज एक बार चार्ज करने पर देखने को मिल सकती है।

4. महिंद्रा BE 05

महिंद्रा BE 05
महिंद्रा BE 05

महिंद्रा कंपनी की एक नई आने वाली इलेक्ट्रिक कार को लेके इस वक्त भारत के अंदर सभी ग्राहक और ऑटोमोबाइल उत्साही बहुत उत्सुक है। इस कार का नाम महिंद्रा BE 05 होगा। ये इलेक्ट्रिक कार जल्द ही जनुअरी 2025 में लांच की जा सकती है। इस कार को महिंद्रा कंपनी INGLO प्लेटफार्म पे बनाएगी। INGLO प्लेटफार्म के कारण इसमें पको फ्लेक्सिबल डिज़ाइन और तगड़ी परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। कुछ सूत्रों के अनुसार ये कार 500 km से अधिक की रेंज के साथ आ सकती है ।

अभी तक इनमे से किसी भी इलेक्ट्रिक गाडी की डिटेल, कीमत और लांच डेट को लेकर ऑफिसियल अपडेट नहीं आया है लेकिन उम्मीद है की ये गाड़ियां जल्द ही भारत में लॉन्च होंगी।

Leave a Comment