टाटा Curvv EV vs नेक्सॉन EV
टाटा मोटर भारतीय मार्किट के अंदर एक बहुत ही नामचीन ऑटोमोबाइल कंपनी है। यह कंपनी भारत के अंदर दशकों से गाड़िया मैन्युफैक्चर करती आरही है। भारत के अंदर इस कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लांच किया है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम टाटा Curvv EV है। टाटा मोटर के लाइनअप में इस वक्त दो इलेक्ट्रिक SUV मौजूद है : टाटा Curvv EV और टाटा नेक्सॉन EV। आइये जानते है की आपके लिए इनमे से कोई SUV ज्यादा बेहतर रहेगी।
डिज़ाइन

टाटा की नेक्सॉन EV और Curvv EV दोनों में ही आपको एस्थेटिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। टाटा की नेक्सॉन EV में आपको मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक एक्सटेरियर डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की शार्प लाइन और कंटूर के साथ आता है। इस कार के फ्रंट में आपको स्लीक LED डे टाइम रनिंग LED लाइट देखने को मिल जाती है। इसके अलावा Tata नेक्सॉन EV में आपको 16 इंच के डायमंड कट एलाय व्हील भी दिए गए है।
वही बात की जाये टाटा Curvv EV की तो इस कार में आपको नया डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की SUV के रोबस्ट चरित्र को कूप के एलेगन्स से जोड़ता है। इस कार में आपको स्लोपिंग रूफलाइन और वाइड स्टान्स देखने को मिल जाता है। ये कार सोफिस्टिकेशन और दयनामिस्म के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। इस कार में आपको फ्रंट में LED DRLs देखने को मिल जाते है। ये कार स्कूलपतेड़ बम्पर के साथ आती है।
परफॉरमेंस

टाटा की इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV में आपको दमदार परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। लेकिन ये दोनों ही मॉडल अलग अलग प्रकार के ग्राहकों को टारगेट करते है और उसी अनुसार इनमे परफॉरमेंस दी गई है। टाटा की नेक्सॉन EV में आपको परमानेंट मगेंट AC मोटर देखने को मिल जाती है, जो की इस कार में 143 PS की पावर और 215 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। साथ ही इस कार में आपको 312 km से लेके 465 km तक की रेंज वैरिएंट अनुसार देखने को मिल जाती है।
वही टाटा की Curvv EV में आपको नेक्सॉन EV से भी अधिक रोबस्ट मोटर सेटअप देखने को मिल जाता है । Curvv EV में आपको सिंगल फ्रंट माउंटेड मोटर देखने को मिल जाती है, जो की इस कार में 167 PS की पावर और 215 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। इस कार में आपको 502 Km से लेके 585 km तक की रेंज वैरिएंट अनुसार देखने को मिल जाती है। ये कर 45 kwh की बैटरी एयर 55 Kwh की बैटरी के दो विकल्प के साथ आती है।
क्या है कीमत
टाटा की नेक्सॉन EV और Curvv EV दोनों ही आपको भारतीय मार्किट में कॉम्पिटिटिव कीमत पे देखने को मिल जाती है। टाटा नेक्सॉन की कीमत मत्र ₹14.49 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹19.49 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है । वही टाटा Curvv EV की कीमत मत्र ₹17.49 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹21.99 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
यह भी देखिए: Honda जल्द भारत में लांच करेगा अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक साइकिल, मिलेगी 80Km रेंज