सुजुकी की नई Access 125
सुजुकी एक जानी मानी और लीडिंग जापानीज मल्टीनेशनल कारपोरेशन है। ये कंपनी ग्लोबल मार्किट में अपने इनोवेशन, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी के लिए पसंद की जाती है। भारत के अंदर भी सुजुकी कंपनी लोकप्रिय है। इस कंपनी की टू व्हीलर को सभी ग्राहकों और एंथोसिएस्ट दवारा बहुत पसंद किया गया है। सुजुकी भारत में इस वक्त सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी में से एक है । इस कंपनी की Access 125 इस वक्त भारत में बहुत ही चर्चा में है। ये स्कूटर अपने स्टाइलिश डिज़ाइन और पावरफुल परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। आइये जानते है की सुजुकी Access 125 क्यों है भारत के अंदर इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

सुजुकी की नई Access 125 में आपको एलिगेंट और फंक्शनल डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये स्कूटर मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड डिज़ाइन के साथ आती है। इस स्कूटर में आपको स्लीक बॉडी देखने को मिल जाती है जो फ्लोइंग लाइन के साथ आती है और Access 125 में एस्थेटिक चार्म लाती है। सुजुकी ने अपनी इस शानदार स्कूटर को भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में लांच किया है जैसे : मैटेलिक मैट ब्लैक, पियर मिराज वाइट और सॉलिड आइस ग्रीन। ग्राहक अपनी पसंद और पर्सनालिटी अनुसार किसी भी रंग का चयन कर सकते है।
सुजुकी की Access 125 लम्बी सीट और स्पेसियस फ्लोरबोर्ड के साथ आती है। इस स्कूटर में कंपनी ने राइडर के कम्फर्ट का पूरा ख्याल रखा है। ये स्कूटर आरामदायक और स्पेसियस सीट के साथ आती है। Access 125 के फ्रंट में आपको फुल LED हेडलैंप दिया गया है जो न केवल विजिबिलिटी को बढ़ाता है बल्कि इसको मॉडर्न अपील भी देता है। इस स्कूटर में सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जो यूजर फ्रेंडली है और राइड से सम्भंदित जानकारी जैसे स्पीड, ट्रिप, फ्यूल लेवल आतियादी को दिखता है।
दमदार परफॉरमेंस

सुजुकी की नई Access 125 परफॉरमेंस और एफिशिएंसी का कॉम्बिनेशन लेके आती है। इस स्कूटर में आपको 124 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिल जाता है। ये दमदार इंजन इस स्कूटर में 8.7 PS की पावर 6750 rpm पे और 10 Nm का पीक टार्क 5500 rpm पे पैदा करता है। इसके अलावा ये स्कूटर 90 kmph की टॉप स्पीड के साथ आती है। सुजुकी ने अपनी Access 125 में 45 kmpl की बढ़िया माइलेज भी दी है। साथ ही इस स्कूटर का कर्ब वजन 104 किलोग्राम रखा गया है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन प्रकार | 124 cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन |
पावर | 8.7 PS @ 6750 rpm |
टार्क | 10 Nm @ 5500 rpm |
टॉप स्पीड | 90 kmph |
माइलेज | 60 kmpl |
कर्ब वजन | 104 किलोग्राम |
क्या होगी कीमत
सुजुकी की नई Access 125 भारत के अंदर अपने सेगमेंट में एक बहुत ही बढ़िया स्कूटर के रूप में सामने आती है। इस स्कूटर में आपको पावर, एफिशिएंसी, स्टाइल और कम्फर्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। अगर आप भी इस वक्त भारत में अपने लिए एक नई फॅमिली स्कूटर की तलाश कर रहे है। तो सुजुकी की ये स्कूटर एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस स्कूटर के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹79,900 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹90,500 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
सुजुकी Access 125 Drum | 79,900 | 15,980 | 1,597 |
सुजुकी Access 125 Disc | 85,001 | 17,000 | 1,681 |
सुजुकी Access 125 Special Edition – Disc | 86,802 | 17,400 | 1,701 |
सुजुकी Access 125 Ride Connect Edition – Disc | 90,500 | 18,100 | 1,777 |