स्कोडा भारत में जल्द लॉन्च करेगा अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV
स्कोडा ने हाल ही में भारत में एक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की योजना की अनाउंसमेंट करी है। मार्च 2025 के आसपास लॉन्च होने वाली यह अपकमिंग कॉम्पैक्ट SUV, कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडलों की सफलता के बाद स्कोडा की विस्तार रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नई एसयूवी एक कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में शामिल होगी जिसमें टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं।
डिजाइन और प्लेटफार्म
Source: Skoda Design
यह कॉम्पैक्ट SUV जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन अफवाह है कि इसे क्विक, किमैक, किलाक, कारीक या किरोक कहा जाएगा, को MQB A0IN प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा, जिसे कुशाक और स्लाविया के साथ शेयर किया गया है। यह प्लेटफ़ॉर्म, जो अपने हाई लोकलाइज़शन लेवल के लिए जाना जाता है और एग्रेसिव प्राइसिंग को फैसिलिटेट करने और स्कोडा की प्रोडक्शन कैपेसिटी को लगभग 30% बढ़ाने की उम्मीद है।
स्कोडा द्वारा जारी की गई एक टीज़र इमेज SUV के डिज़ाइन का हिंट देती है, जिसमें वर्टिकल ब्लैक ग्रिल, शार्प एलईडी लाइटिंग यूनिट, मस्कुलर बोनट स्ट्रक्चर, स्पोर्टी बम्पर सेक्शन, बोल्ड व्हील आर्च और ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग जैसी फीचर्स शोकेस होती हैं। इस कॉम्पैक्ट SUV में कुशाक के साथ सिमिलॅरिटी शेयर करने की उम्मीद है, जिसमें इसकी फीचर लिस्ट और बॉडी पैनल शामिल हैं।
इंजन और परफॉरमेंस
Source: Skoda
परफॉरमेंस की बात करें तो, स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट SUV 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा पॉवर्ड होगी जो 115 PS और 175 Nm टॉर्क का प्रोडूस करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लॉन्च के साथ, स्कोडा का टारगेट भारत के हाइली कॉम्पिटिटिव कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी प्रजेंस को और मजबूत करना।
2 thoughts on “स्कोडा भारत में जल्द लॉन्च करेगा अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV, जानिए कीमत और फीचर्स”