रॉयल एनफील्ड Meteor 350
रॉयल एनफील्ड एक जानी मानी भारतीय मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी विश्व भर में अपनी मोटरसाइकिल की शानदार परफॉरमेंस और बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। भारतीय मार्किट में इस वक्त सभी ग्राहकों और मोटरसाइकिल उत्साहियों के बिच इस कंपनी की एक बाइक बहुत चर्चा में है। इस मोटरसाइकिल का नाम रॉयल एनफील्ड Meteor 350 है। ये एक क्रूजर मोटरसाइकिल है जो की लम्बे सफर करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। आइये जानते है की क्यों है ये मोटरसाइकिल इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

रॉयल एनफील्ड Meteor 350 में आपको आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल रेट्रो आकर्षण और समसामयिक तत्वों के साथ आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको क्लासिक टेअरड्राप फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। Meteor 350 में गोल LED हेडलैंप भी देखने को मिल जाते है। ये LED हेडलैंप इस मोटरसाइकिल को विंटेज दिखाते है। इस मोटरसाइकिल में चिकनी रेखा और क्रोम एक्सेंट देखने को मिल जाते है। ये बाइक स्टाइलिश बॉडीवर्क के साथ आती है। जहा आपको आकर्षक पैनल, टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर देखने को मिल जाते है।
Meteor 350 में कंपनी ने आगे में इंच का पहिया और पीछे 17 इंच का पहिये इस्तेमाल किया है। ये बाइक आधुनिक सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको ट्रिप्पेर नेविगेशन सिस्टम भी देखने को मिल जाता है। जो ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल से जोड़ता है और नेविगेशन की सुविधा देता है। रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल 765 mm जितनी ऊँची सीट के साथ आती है। जिसके कारण हर प्रकार के कद वाले राइडर की मोटरसाइकिल को आराम से चला सकते है।
दमदार परफॉरमेंस

रॉयल एनफील्ड की नई Meteor 350 में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये मोटरसाइकिल 349 cc का सिंगल सिलिंडर एयर आयल कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती है। इस दमदार इंजन के कारण Meteor 350 में आपको 20.4 PS की पावर 6,100 rpm पे और 27 Nm का पीक टार्क 4000 rpm पे देखने को मिल जाता है। रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल न केवल बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आती है। बल्कि इसमें आपको 41.88 kmpl की बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 349 cc सिंगल सिलिंडर एयर-आयल कूल्ड |
पावर | 20.4 PS @ 6100 rpm |
टॉर्क | 27 Nm @ 4000 rpm |
माइलेज | 41.88 kmpl |
क्या है कीमत
रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 भारत के अंदर एक आकर्ष मोटरसाइकिल के रूप में सामने आती है। ये कंपनी भारतीय मार्किट में हमेशा से ही अपनी हर एक मोटरसाइकिल को बहुत ही किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। Meteor 350 बाइक के साथ भी इस कंपनी ने ऐसा ही किया है। रॉयल एनफील्ड की यह मोटरसाइकिल मत्र ₹2.06 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹2.30 लाख रुपए एक्स शौरूम तक जाती है।
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) (₹) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Royal Enfield Meteor 350 Fireball | 2,05,900 | 41,180 (20%) | 3,474 |
Royal Enfield Meteor 350 Stellar | 2,15,900 | 43,180 (20%) | 3,642 |
Royal Enfield Meteor 350 Aurora | 2,19,900 | 43,980 (20%) | 3,709 |
Royal Enfield Meteor 350 Supernova | 2,29,900 | 45,980 (20%) | 3,877 |