रॉयल एनफील्ड Bullet 350
भारतीय मार्किट में जब भी बात पावरफुल रुग्गड़ मोटरसाइकिल की आती है। तब रॉयल एनफील्ड कंपनी की कोई न कोई मोटरसाइकिल हमेशा याद आती है। रॉयल एनफील्ड एक भारतीय मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी अपनी मोटरसाइकिल के रेट्रो डिज़ाइन और रुग्गड़ परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। भारत में रॉयल एनफील्ड की Bullet 350 एक बहुत ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। ये बाइक असल में इस कंपनी की सबसे ज्यादा आइकोनिक मोटरसाइकिल है । इस बाइक रेट्रो डिज़ाइन, बढ़िया बिल्ड क्वालिटी और रॉ पावर देखने को मिल जाती है।
ये बाइक भारत के अंदर रॉयल एनफील्ड की सबसे लम्बे प्रोडक्शन टाइम वाली मोटरसाइकिल है। Bullet 350 बाइक कई सालो से भारतीय मार्किट में हर ग्राहकों की पसंद बानी चली आरही है। समय के साथ रॉयल एनफील्ड ने Bullet 350 में कई अपडेट किये है। रॉयल एनफील्ड Bullet 350 सही मानिये में इस कंपनी के हेरिटेज और कमिटमेंट को दर्शाती है। अगर आप भी अपने लिए एक पावरफुल 350 cc की मोटरसाइकिल की तलाश में है। तो आपके लिए रॉयल एनफील्ड की Bullet 350 एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। आइये जानते है की क्यों है ये मोटरसाइकिल भारत में इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन
रॉयल एनफील्ड की नई Bullet 350 में आपको रेट्रो डिज़ाइन के साथ मॉडर्न इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल नए डेसिंग वाले ट्विन डाउन टियूब क्रैडल फ्रेम पे बनाई गई है। इस मोटरसाइकिल में आपको अच्छी स्टेबिलिटी और हैंडलिंग देखने को मिल जाती है। Bullet 350 में आपको स्ट्राइकिंग एस्थेटिक देखने को मिल जाता है जो इस बाइक को फंक्शनलिटी के साथ साथ विसुअल अपील भी देता है। ये मोटरसाइकिल गोल हेडलाइट और क्रोम एक्सेंट के साथ आती है। रॉयल एनफील्ड की यह बाइक 19 इंच के फ्रंट पहिये और 18 इंच के रियर पहिये के साथ आती है।
दमदार परफॉरमेंस

रॉयल एनफील्ड की नई Bullet 350 में आपको 349 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिल जाता है। ये पावरफुल इंजन इस मोटरसाइकिल मै 20.4 PS की पावर 6100 rpm पे और 27 Nm का पीक टार्क 4000 rpm पे पैदा करता है। इस मोटरसाइकिल में आपको 37 kmpl की बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाती है। नई Bullet 350 में पांच स्पीड का मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। ये गियरबॉक्स स्मूथ गियर ट्रांजीशन लाता है और राइडिंग अनुभव को बढ़ाता है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 120 kmph की दी गई है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 349 cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
पावर | 20.4 PS @ 6100 rpm |
टार्क | 27 Nm @ 4000 rpm |
माइलेज | 37 kmpl |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैन्युअल |
टॉप स्पीड | 120 kmph |
क्या है कीमत
रॉयल एनफील्ड की Bullet 350 भारत के अंदर 350 cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक बहुत ही अच्छी मोटरसाइकिल के रूप में सामने आती है। इस बाइक में आपको क्लासिक रेट्रो डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। साथ ही ये बाइक मॉडर्न इंजीनियरिंग और परफॉरमेंस अपने साथ लाती है। इस मोटरसाइकिल को रॉयल एनफील्ड ने भारत के अंदर मत्र ₹1,73,562 रुपए एक्स शोरूम की कीमत पे लांच किया है। वही Bullet 350 के टॉप वैरिएंट की कीमत मत्र ₹2,15,801 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 मिलिट्री रेड और मिलिट्री ब्लैक | 1,73,562 | 34,712 | 2,537 |
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक | 1,79,000 | 35,800 | 2,616 |
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 स्टैंडर्ड मैरून और स्टैंडर्ड ब्लैक | 1,97,436 | 39,487 | 2,886 |
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 ब्लैक गोल्ड | 2,15,801 | 43,160 | 3,154 |