रीनॉल्ट की नई बिगस्टर SUV
रीनॉल्ट ग्लोबली एक जानी मानी और लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में अपनी रिलाएबल परफॉरमेंस वाली स्टाइलिश गाड़ियों के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर भी रीनॉल्ट की डस्टर कार को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। रीनॉल्ट की डस्टर एक मिड साइज SUV थी, जो की आकर्षक डिज़ाइन के चलते भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हुई थी।
रीनॉल्ट भारत के अंदर अब फिरसे SUV मार्किट में अपना वही नाम स्तापित करना चाहती है, जैसा उसने डस्टर के साथ किया था। इसलिए यह कंपनी अब भारत के अंदर अपनी नई रीनॉल्ट बिगस्टर SUV को लांच करने वही है। बिगस्टर असल में एक सात सीटर वाली SUV होगी, जो की रीनॉल्ट डस्टर पे आधारित होगी। इस कार को मुख्य तौर से महिंद्रा XUV700 और हुंडई की अलकाज़ार को टक्कर देने के लिए बनाया जायेगा। आइये जानते है की क्यों होगी यह कार इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

रीनॉल्ट एक फ्रेंच मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, इस कंपनी ने अभी तक अपनी नई बिगस्टर SUV के डिज़ाइन को लेके ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं करि है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, की इस कार में आपको रुग्गड़ और मस्कुलर डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा। इस कार में आपको रीनॉल्ट की सिग्नेचर ग्रिल और बोल्ड हेडलैंप देखने को मिल जायेंगे। यह कार इ आपको हाई कॉलिटी मटेरियल का इंटीरियर दिया जायेगा। इसके अलावा इस कार में आपको कई सारे एडवांस फीचर भी देखने को मिल जायेंगे।
दमदार परफॉरमेंस

रीनॉल्ट की नई आने वाली बिगस्टर असल में एक पावरफुल SUV होगी। इस कार में आपको 1.6 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प देखने को मिल सकता है, जो की दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। इस कार में आपको 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी देखने को मिल जायेगा, जो की 48V के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। इसके अलावा अगर ग्राहकों के बिच में इस कार में डीजल इंजन की मांग रही, तो कंपनी इस कार को डीजल इंजन के विकल्प के साथ भी भविष्य में लांच करेगी।
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| इंजन विकल्प | 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड या 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ) या डीजल (संभावना) |
| हाइब्रिड सिस्टम | दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ (1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड) या 48V के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम (1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल) |
| इंजन डिसप्लेसमेंट | 1.6 लीटर (पेट्रोल हाइब्रिड) या 1.2 लीटर (टर्बो पेट्रोल) |
| डीजल विकल्प | ग्राहकों की मांग पर (संभावना) |
किफायती कीमत
रीनॉल्ट भारत के अंदर हमेशा से ही अपनी गाड़ियों को किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। रीनॉल्ट की बिगस्टर को यह कंपनी जल्द ही 2024 तक ग्लोबल डेब्यू करेगी। इस कार को भारत में कब लांच किया जायेगा, उसकी जानकारी अभी तक बताई नहीं गई है, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹15 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाएगी, जो की इसके टॉप मॉडल के लिए मत्र ₹20 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जा सकती है ।
यह भी देखिए: Audi ने भारत में लांच की सबसे पावरफुल 7-सीटर SUV, जानिए कीमत
