331Km रेंज के साथ MG ने लांच की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडी, मिलेगी इतनी किफायती कीमत पर

MG Windsor EV

MG मोटर ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्किट के अंदर एक जानी मानी और लीडिंग कार मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी ग्लोबली अपनी गाड़ियों में बढ़िया टेक्नोलॉजी और फीचर देने के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर MG मोटर ने अपनी शुरुवात हेक्टर को लांच करके की थी। इस कंपनी को भारतीय ग्राहकों और ऑटोमोबाइल एंथोसिएस्ट दवारा पसंद किया जाता है। भारत में इस वक्त MG मोटर ने अपने लाइनअप को बढ़ाते हुए एक नई इलेक्ट्रिक कार को लांच किया है। पिछले कई महीनो से सभी ऑटोमोबाइल एंथोसिएस्ट इस कार के लांच का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

इस इलेक्ट्रिक कार का नाम MG Windsor EV है। MG की ये कार ZS EV और कॉमेट EV के बाद भारतीय इलेक्ट्रिक लाइनअप में इस कंपनी की तीसरी कार है। Windsor EV एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल है जो की MG कंपनी के सस्टेनेबल मोबिलिटी के कमिटमेंट को दर्शाती है। MG कंपनी ने अपनी इस नई कार को Wuling Cloud EV प्लेटफार्म पे बनाया है। ये कार भारत के अंदर बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। आइये जानते है की क्यों MG की नई Windsor EV है भारत के अंदर इतनी खास।

आकर्षक डिज़ाइन

Windsor EV
MG Windsor EV

नई MG Windsor EV में आपको मिनिमलिस्ट लेकिन फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया गया है। ये कार मॉडर्न ऑटोमोटिव ग्राहकों को पसंद आये ऐसी बनाई गई है। इस कार में आपको स्ट्राइकिंग एक्सटेरियर स्मूथ लाइन और क्लीन बॉडी के साथ देखने को मिल जाता है। जिस कारण से इसमें आपको बढ़िया एरदोयनमिक एफिशिएंसी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस कार के फ्रंट में आपको LED DRLS बम्पर में इंटीग्रेटेड देखने को मिल जाती है। MG Windsor EV स्लीक स्प्लिट हेडलैंप के साथ आती है। इस कार में MG कपनी ने 18 इंच के एलाय व्हील, फ्लश डोर हैंडल, रूफ स्पोइलर और LED टेल लाइट जैसे फीचर भी दिए है।

दमदार परफॉरमेंस

Windsor EV
MG Windsor EV

MG की नई Windsor EV भले ही एक इलेक्ट्रिक कार है। लेकिन इस कार में आपको ICE इंजन जैसी ही पावरफुल परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है । ये कार 38 kwh की बैटरी के साथ आती है। ये लिथियम आयन बैटरी Windsor EV को सिंगल चार्ज पे 331 km की रेंज बड़े ही आराम से देदेती है। इस कार में MG कपनी ने पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। जो 136 PS की पावर और 200 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। साथ ही ये कार DC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है जिसकी मदद से आप इस कार को मत्र 55 मिनट में चार्ज कर सकते है।

विशेषताविवरण
बैटरी38 kWh लिथियम आयन बैटरी
रेंज331 Km (सिंगल चार्ज पर)
इलेक्ट्रिक मोटर पावर136 PS
पीक टार्क200 Nm
चार्जिंग समय55 मिनट (DC फास्ट चार्जिंग)

क्या है कीमत

MG कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में हमेशा से ही अपनी हर एक कार को बहुत ही किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। इस कपनी ने अपनी नई MG Windsor EV को भी भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत कॉम्पिटिटिव और एग्रेसिव कीमत पे लांच किया है। Windsor EV की कीमत भारत में मत्र ₹9.99 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है। ये कार जिस कीमत पे आती है उस सेगमेंट में आपको ये कार सबसे ज्यादा स्पेसियस केबिन और फीचर देती है। इसलिए अगर आप भी अपने लिए एक नई मॉडर्न डिज़ाइन स्पेसियस बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे है। तो आपके लिए MG Windsor EV एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

Leave a Comment