मारुती सुजुकी Ertiga अब आपको मिलेगी इतनी किफायती कीमत पर
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में मारुती सुजुकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की की गाड़ियों को सभी ग्राहकों और ऑटोमोबाइल उत्साहियों दवारा इनकी फ्यूल एफिशिएंसी और किफायती कीमत के कारण बहुत पसंद किया जाता है। इस वक्त क्युकी भारत में MPV गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है। इसी कारण मारुती सुजुकी की Ertiga भी बहुत चर्चा में चल रही है। Ertiga एक 7 सीटर MPV है।
इस कार को पहेली बार मारुती सुजुकी ने 2012 में भारत के अंदर लांच किया था। तबसे लेके आज तक इस कार को कई अपडेट दिए गए है। Ertiga ने इतने सालो में खुद को भारतीय ग्राहकों के बिच खुद को एक अच्छी फॅमिली फ्रेंडली MPV बनाया है। इस कार में आपको आकर्षक डिज़ाइन और अच्छी परफॉरमेंस के साथ साथ आरामदायक केबिन भी देखने को मिल जाता है। अगर आप भी अपने लिए एक नई MPV कार की तलाश कर रहे है। तो मारुती सुजुकी की Ertiga एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
आकर्षक डिज़ाइन
मारुती सुजुकी Ertiga में आपको आधुनिक और आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। ये कार 4395 mm की लम्बाई और 1735 mm की चौड़ाई के साथ आती है। इस कार में 2470 mm का व्हीलबेस दिया गया है। मारुती सुजुकी की Ertiga फ्रंट में क्रोम ग्रिल के साथ आती है। इसके अलावा इस कार में आकर्षक बम्पर भी देखने को मिल जाता है जो इस कार को बोल्ड लुक देता है। Ertiga में L अकार की LED टेल लैंप का इस्तेमाल किया गया है। ये कार स्लीक बॉडी लाइन के साथ आती है।
पावरफुल परफॉरमेंस
मारुती सुजुकी की Ertiga भारत के अंदर अपने सेगमेंट में एक पावरफुल MPV है। इस कार में मारुती सुजुकी ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है। ये पावरफुल इंजन 103 PS की पावर और 137 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड का मैन्युअल गियरबॉक्स या 6 स्पीड के आटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाता है। इसके अलावा Ertiga भारत के अंदर CNG वैरिएंट में भी देखने को मिल जाती है। CNG वैरिएंट में भी आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ही देखने को मिल जाता है। लेकिन ये इंजन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार में आपको 5 स्पीड का मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।
विशेषता | पेट्रोल इंजन | CNG वैरिएंट |
---|---|---|
इंजन आकार | 1.5 लीटर | 1.5 लीटर |
पावर | 103 PS | 88 PS |
पीक टार्क | 137 Nm | 121.5 Nm |
गियरबॉक्स | 5 स्पीड मैन्युअल / 6 स्पीड ऑटोमेटिक | 5 स्पीड मैन्युअल |
क्या है कीमत
मारुती सुजुकी कंपनी भारतीय मार्किट में सभी ग्राहकों और ऑटोमोबाइल उत्साहियों के बिच इतनी लोकप्रिय इसलिए भी है क्युकी इस कंपनी की हर एक कार भारत में बहुत किफायती कीमत पे देखने को मिल जाती है। मारुती सुजुकी ने Ertiga को भी भारत में बहुत आकर्षक और कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। इस कार के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹8.69 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹13.03 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (लाख में) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Ertiga Lxi (O) | 8.69 | 1,73,800 | 14,841 |
Ertiga VXi (O) | 9.83 | 1,96,600 | 16,686 |
Ertiga VXi (O) CNG | 10.78 | 2,15,600 | 18,189 |
Ertiga Zxi (O) | 10.93 | 2,18,600 | 18,395 |
Ertiga VXI AT | 11.23 | 2,24,600 | 18,926 |
Ertiga ZXI Plus | 11.63 | 2,32,600 | 19,455 |
Ertiga ZXI (O) CNG | 11.88 | 2,37,600 | 19,772 |
Ertiga ZXI AT | 12.33 | 2,46,600 | 20,352 |
Ertiga ZXI Plus AT | 13.03 | 2,60,600 | 20,967 |