इस 26 नवंबर को महिंद्रा डेब्यू करेगा अपनी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां व एक रिवील

महिंद्रा भारत में उतारेगा दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां

महिंद्रा जो की एक जानी मानी और लीडिंग भारतीय कार मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी इस वक्त बहुत चर्चा में है। ऐसा इसलिए है क्युकी महिंद्रा ने अभी हाल ही में अपनी नई नई इलेक्ट्रिक SUVs को शोकेस किया है। महिंद्रा ने भारत के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड और इलेक्ट्रिक व्हीकल का पर्यावरण पे प्रभाव देख आने वाले समय में अपने पुरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक करने का सोचा है।

इसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए अब ये कार कंपनी भारत में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs को जल्द ही लांच करेगी। इन तीन आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में से एक XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्शन होगी और अन्य दो SUVs बोर्न इलेक्ट्रिक रेंज की BE और XEV सीरीज की SUVs होंगी। इन तीनो ही SUVs में अच्छी परफॉरमेंस, आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक फीचर दिए जायेंगे। चलिए जानते है की क्यों होंगी ये तीन SUVs भारत में इतनी खास।

1. महिंद्रा BE 6E

महिंद्रा BE 6E
महिंद्रा BE 6E

महिंद्रा की नई आने वाली BE 6E को महिंद्रा कंपनी अपने INGLO प्लेटफार्म पे बनाएगी। इस कार को जल्द ही 26 नवंबर 2024 को लांच कर दिया जायेगा। ये इलेक्ट्रिक कार स्पोर्टी drive का अनुभव देने के लिए बनाई जाएगी। इस कार में आपको पॉइंटेड बोनट, C आकार की LED DRLs और स्लिम बम्पर देखने को मिल जायेंगे जो इस कार को स्पोर्टी और एग्रेसिव दिखाएंगे। टीज़र के अनुसार इस कार में जो केबिन दिया जायेगा वह आपको लाल रंग के कुछ एलिमेंट सनरूफ पे देखने को मिल जायेंगे। इस कार में आपको 500 km से भी अधिक की रेंज देखने को मिल जाएगी।

2. महिंद्रा XEV 9E

महिंद्रा BE 6E
महिंद्रा XEV 9E

महिंद्रा कंपनी भारत के अंदर जल्द ही अपनी एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV को लांच करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम XEV 9E होगा। ये कार भी BE 6E के साथ ही 26 नवंबर 2024 को लांच कर दी जाएगी। इस कार में आपको लुक्सुरियस ड्राइविंग का अनुभव दिया जायेगा। ये कार स्टाइलिश डिज़ाइन और आधुनिक फीचर से भरे केबिन के साथ आएगी। इस कार में भी आपको 500 km से अधिक की रेंज देखने को मिल जाएगी।

3. महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा XUV 3XO
XUV 3XO

भारत के अंदर इस वक्त महिंद्रा कंपनी की नई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को बहुत पसंद किया जाता है। ये कंपनी अब जल्द ही भारतीय मार्किट में अपनी इसी कार का इलेक्ट्रिक वर्शन लांच करने वाली है। सूत्रों के अनुसार XUV 3XO EV में आपको 400 से 500 km की रेंज एक बार चार्ज करने पे देखने को मिल जाएगी। ये कार भारत में नेक्सॉन EV, सिट्रोएन eC3 और टाटा पंच EV जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।

Leave a Comment