Mahindra XUV e8 जल्द ही हो सकती है भारत के अंदर लांच, जानिए कीमत

महिंद्रा की XUV e8

भारतीय मार्किट में महिंद्रा एक भरोसेमंद भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में अपनी SUVs की रुग्गदनेस और रिलायबिलिटी के लिए जानी जाती है। यह कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने वाली है। महिंद्रा भारतीय मार्किट के अंदर आने वाले समय में अपनी नई XUV e8 कार को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। इस कार को दिसंबर 2024 तक लांच किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार XUV e8 महिंद्रा कंपनी के तरफ से आने वाली एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो की पावर, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का शानदार ब्लेंड लेके आएगी।

इस कार में आपको महिंद्रा की लिगेसी, सस्टेनेबल मोबिलिटी के कमिटमेंट के साथ देखने को मिल सकती है। ऐसा संभव है की इस कार को खास तौर से यंग और अर्बन ग्राहकों के लिए बनाया जायेगा, जो की अपने लिए एक मॉडर्न, पावरफुल और इको फ्रेंडली मोड ऑफ़ ट्रांसपोरशन की तलाश में होंगे। अगर आप भी आने वाले समय में एक नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का विचार रखते है, तो आपके लिए महिंद्रा कंपनी के तरह से आने वाली यह प्रीमियम SUV एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

आकर्षक डिज़ाइन

XUV e8
XUV e8

महिंद्रा की XUV e8 में आपको XUV700 से प्रेरित डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। ICE इंजन के सेगमेंट में इस वक्त XUV700 इस कंपनी की XUV सीरीज में एक फ्लैगशिप और प्रीमियम SUV है। XUV e8 में आपको बोल्ड और मस्कुलर स्टान्स देखने को मिल सकता है, जो की हाई बोनट लाइन और वाइड ग्रिल के साथ आएगा। इस कार में आपको क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी जाएगी ऐसी सम्भावना है। इसके अलावा महिंद्रा अपनी इस कार में सिग्नेचर LED डॉल्स भी दे सकती है, जो की लाइट बार की अकार की होगी। इस कार में आपको वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैंप भी देखने को मिल सकते है। महिंद्रा की XUV e8 में सूत्रों दवारा दी गई जानकारी के अनुसार आपको ड्राइवर सेंट्रिक केबिन देखने को मिल जायेगा, जो की तीन स्क्रीन लेआउट से डोमिनेट किया जायेगा।

XUV e8
XUV e8

दमदार परफॉरमेंस

महिंद्रा ने अभी तक अपनी XUV e8 की परफॉरमेंस स्पेसिफिकेशन को गोपनीय रखा है। लेकिन कुछ इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की माने तो, ये कार भारत के अंदर दो बैटरी पैक के विकल्प में देखने को मिल जाएगी : 60 kwh और 80 kwh। इस कार के बेस वैरिएंट में आपको सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार फ्रंट व्हील में पावर देगी । वही इस कार के हाई एन्ड वैरिएंट में आपको ड्यूल मोटर का सेटअप देखने को मिल जायेगा, जो की इस कार को आल व्हील ड्राइव बनाएगा। इस कार में आपको 230 hp से लेके 350 hp तक की पावर देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार में आपको 450 km तक की रेंज देखने को मिल सकती है।

पैरामीटरविवरण
बैटरी पैक60 kwh और 80 kwh
मोटरसिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (फ्रंट व्हील पावर) और ड्यूल मोटर (आल व्हील ड्राइव)
पावर230 hp से लेके 350 hp तक
रेंजलगभग 450 km

किफायती कीमत

महिंद्रा की XUV e8 भारत के अंदर अपने लांच से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बज्ज मचा देगी। इस कार के लांच को लेके सभी ऑटोमोटिव एंथोसिएस्ट और महिंद्रा कंपनी के लॉयल फैन बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। परन्तु अभी तक महिंद्रा की ओर से इस कार के लांच को लेके कोई भी तरीक निर्धारित नहीं की गई है। कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुमान अनुसार यह कहा जा रहा है की, यह कार भारत के अंदर दिसंबर 2024 तक लांच होगी। इस कार की कीमत को लेके यह अनुमान लगाया जा रहा है, की इस कार की कीमत मत्र ₹21 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होगी, जो की टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹30 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाएगी।

Leave a Comment