महिंद्रा XUV 3XO
भारतीय कार मार्किट में जब भी SUVs की बात आती है। तब हमेशा ही महिंद्रा कंपनी का नाम याद आता है। महिंद्रा एक जानी मानी और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के ऑटोमोबाइल मार्किट में अपनी शानदार SUVs के लिए जानी जाती है। इस कार कंपनी ने भारत में महिंद्रा स्कार्पियो, बोलेरो और थार जैसी आइकोनिक गाड़ियों को लांच किया है। इस वक्त सभी ऑटोमोबाइल उत्साहियों और ग्राहकों की नज़र महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पे है। ये कार महिंद्रा के लाइन में माजूदा सबसे किफायती कार है । आइये जानते है की क्यों है ये कार इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

महिंद्रा XUV 3XO में आपको समसामयिक और आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। यह कार शार्प एंगुलर लाइन के साथ आती है। इस कार में आपको बोल्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिल जाती है। जो इस कार को आक्रामक रुख देती है। महिंद्रा की ये कार नए LED DRL और प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आती है । जिसके कारण इस कार में बढ़िया दृश्यता के साथ साथ आधुनिक अपील भी देखने को मिल जाता है। ये कार नए डिज़ाइन वाले 16 इंच एलाय व्हील के साथ आती है। यह एलाय व्हील इस कार को स्पोर्टी चरित्र देने में मदद करते है।
महिंद्रा की XUV 3XO में एकीकृत रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है। जो इस कार में वायुगतिकीय दक्षता को बढ़ाता है। इस कार के आयाम की बात करी जाये तो इसकी कुल लम्बाई 3990 mm है, चौड़ाई 1821 mm है और ऊंचाई 1647 mm है। ये कार 2600 mm के व्हीलबेस के साथ आती है। इसके अलावा ये कार भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में देखने को मिल जाती है। ग्राहक अपनी पसंद अनुसार किसी भी रंग का चयन कर सकते है।
दमदार परफॉरमेंस

महिंद्रा कंपनी की XUV 3XO में आपको पावर और परफॉरमेंस में कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये कार दो प्रकार के इंजन विकल्प में आती है। जिसमे से पहला इंजन विकल्प 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन का है। ये इंजन दो प्रकार के पावर आउटपुट देता है। 110 PS की पोव और 200 Nm का पीक टार्क या 130 PS की पावर और 230 Nm पीक टार्क। इसके अलावा जो दूसरा इंजन विकल्प दिया गया है वो 1.5 लीटर के डीजल इंजन का है। ये पावरफुल इंजन इस कार में 117 PS की पावर और 300 Nm का पीक टार्क पैदा करता है।
इंजन विकल्प | पावर (PS) | पीक टॉर्क (Nm) |
---|---|---|
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन | 110 PS | 200 Nm |
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन | 130 PS | 230 Nm |
1.5 लीटर डीजल इंजन | 117 PS | 300 Nm |
क्या है कीमत
महिंद्रा कंपनी भारतीय मार्किट में हमेशा से ही अपनी हर एक कार को बहुत ही किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। इस कंपनी ने इस बार भी ऐसा ही किया है। महिंद्रा की XUV 3XO भारत में बहुत आकर्षक कीमत पे देखने को मिल जाती है। इस कार के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹7.49 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹15.49 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा महिंद्रा ने अपनी इस कार के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है।
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) (₹) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
XUV 3OO MX1 | 7,49,000 | 1,49,800 | 12,611 |
XUV 3OO MX2 Pro | 8,99,000 | 1,79,800 | 15,131 |
XUV 3OO MX3 | 9,49,000 | 1,89,800 | 15,957 |
XUV 3OO MX3 Pro | 9,99,000 | 1,99,800 | 16,783 |
XUV 3OO MX2 Diesel | 9,99,000 | 1,99,800 | 16,783 |
XUV 3OO MX2 Pro AT | 9,99,000 | 1,99,800 | 16,783 |
XUV 3OO MX2 Pro Diesel | 10,39,000 | 2,07,800 | 17,455 |
XUV 3OO AX5 | 10,69,000 | 2,13,800 | 17,947 |
XUV 3OO MX3 Diesel | 10,89,000 | 2,17,800 | 18,291 |
XUV 3OO MX3 AT | 10,99,000 | 2,19,800 | 18,457 |
XUV 3OO MX3 Pro Diesel | 11,39,000 | 2,27,800 | 19,129 |
XUV 3OO MX3 Pro AT | 11,49,000 | 2,29,800 | 19,295 |
XUV 3OO MX3 Diesel AMT | 11,69,000 | 2,33,800 | 19,639 |
XUV 3OO AX5 L Turbo | 11,99,000 | 2,39,800 | 20,131 |
XUV 3OO AX5 Diesel | 12,09,000 | 2,41,800 | 20,297 |
XUV 3OO AX5 AT | 12,19,000 | 2,43,800 | 20,463 |
XUV 3OO AX7 Turbo | 12,49,000 | 2,49,800 | 20,955 |
XUV 3OO AX5 Diesel AMT | 12,89,000 | 2,57,800 | 21,627 |
XUV 3OO AX5 L Turbo AT | 13,49,000 | 2,69,800 | 22,675 |
XUV 3OO AX7 Diesel | 13,69,000 | 2,73,800 | 23,019 |
XUV 3OO AX7 Turbo AT | 13,99,000 | 2,79,800 | 23,511 |
XUV 3OO AX7 L Turbo | 13,99,000 | 2,79,800 | 23,511 |
XUV 3OO AX7 Diesel AMT | 14,49,000 | 2,89,800 | 24,337 |
XUV 3OO AX7 L Diesel | 14,99,000 | 2,99,800 | 25,163 |
XUV 3OO AX7 L Turbo AT | 15,49,000 | 3,09,800 | 25,989 |