Mahindra लांच करेगा नई 2 बिलकुल नई इलेक्ट्रिक SUV जिनका था आपको लम्बे समय से इंतज़ार

महिंद्रा की ये दो नई इलेक्ट्रिक SUVs

भारतीय मार्किट के अंदर महिंद्रा एक बहुत ही लोकप्रिय और भरोसेमंद कार ब्रांड है। यह एक भारतीय कार मैन्युफैक्चरर है, जो की दुनिया भर में अपनी SUVs के लिए जानी जाती है। यह कंपनी अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आगे बड़के कुछ नए बड़े कदम उठाने वाली है। महिंद्रा अब जल्द ही भारत के अंदर अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs को लांच करने वाली है। यह दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs अलग अलग प्रकार के ग्राहक और सेगमेंट को कटर करेगी। आइये जानते है की कोनसी होंगी यह दो नई इलेक्ट्रिक SUVs।

1. महिंद्रा XUV e8

XUV e8
XUV e8

महिंद्रा की नई आने वाली XUV e8 असल में इस कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी। इस कार को मिड साइज SUV सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑफरिंग के तौर पे रखा जायेगा। इस कार को महिंद्रा की ICE इंजन में फ्लैगशिप SUV, XUV700 से प्रेरित होक बनाया जायेगा। इस कार में आपको पावर, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का शानदार ब्लेंड दिखने को मिल जायेगा। अभी तक XUV e8 को लेके ज्यादा जानकारी मार्किट में उपलब्ध नहीं है।

लेकिन कुछ स्पाई तस्वीरो के अनुसार इस कार में आपको अनोखा डिज़ाइन दिखने को मिलेगा, जो की इस कार को महिंद्रा की किसी भी ICE इंजन वाली कार से अलग लुक देगा। इस कार में आपको बन ग्रिल दिखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार में आपको स्लीक हेडलैंप भी दिखने को मिल जायेंगे, जो की इंटीग्रेटेड LED DRLS के साथ आएंगे। इस कार में आपको मस्कुलर बॉडी दिखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार में आपको दो प्रकार के बैटरी विकल्प दिखने को मिल जायेंगे : 60 Kwh और 80 Kwh। इस कार में आपको 227 hp की पीक पावर और 435 Nm का पीक टार्क मिलने की उम्मीद है।

2. महिंद्रा XUV 3XO EV

Mahindra BE XUV
Mahindra BE XUV

महिंद्रा कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी नई XUV 3XO को भारतीय मार्किट में लांच किया था। इस कार को अपने लांच से ही भारत के अंदर बहुत पसंद किया गया था। इस कार की बढ़ती लोकप्रियता को देख, अब महिंद्रा जल्द ही अपनी इसी कार को इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में भी लांच करने का सोच रही है। नई आने वाली महिंद्रा XUV 3XO EV में आपको इसके गैसोलीन काउंटर पार्ट जैसा ही डिज़ाइन मिलने की सम्भावना है।

हालाकि XUV 3XO EV में आपको कुछ नए और अलग डिज़ाइन एलिमेंट भी दिखने को मिल जायेंगे , जो की इस कार को महिंद्रा की XUV 3XO से अलग बनाएंगे। इस कार में आपको 30 से 40 Kwh की बैटरी मिलने की सम्भावना है। इस कार में आपको 130 से 150 hp की पावर दी जाएगी। यह कार अर्बन कम्यूट के लिए बनाई जाएगी। इस कार में आपको 250 से 300 km की रेंज एक सिंगल चार्ज में दिखने को मिलेगी। इस कार में आपको टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिखने को मिल जायेगा। यह कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगी।

यह भी देखिए: मात्र ₹5,000 की EMI पर खरीदें Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक, जानिए कैसे

Leave a Comment