महिंद्रा की 3 नई SUVs भारत में जल्द लॉन्च होंगी
महिंद्रा भारत की एक लीडिंग और पॉपुलर SUV कार मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में अपनी पावरफुल परफॉरमेंस और रिलाएबल SUVs बनाने के लिए जानी जाती है। महिंद्रा अपने व्हीकल में अफोर्डेबल प्राइस पर एक्सीलेंट ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटीज और मॉडर्न फीचर ऑफर करता है। कंपनी अब भारत में तीन नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। ये तीन गाड़ियां इस साल भारतीय सड़कों पर जल्द उतरेंगी। आइए जानते हैं महिंद्रा की भारत में जल्द लॉन्च होने वाले यह नई गाड़ियों के बारे में।
1. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट:

महिंद्रा की नई XUV300 फेसलिफ्ट जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। यह SUV टक्कर देती है टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को। महिंद्रा अब इस कार को भारत में नए फेसलिफ्ट वर्शन में लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। कार में नया फ्रंट और रियर डिज़ाइन शामिल होगा। यह SUV ड्रॉप-डाउन LED DRLs और कनेक्टेड LED लाइट बार के साथ भारत में लॉन्च होंगी।
कार में नया बंपर और नए हेडलैंप असेंबली डिज़ाइन शामिल होगी। कार के अंदर आप स्पेसियस और मॉडर्न इंटीरियर आएगा जो आज के सेगमेंट की गाड़ियों से मुक़ाबला करेगा। कार में 10.25-इंच डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ नया डैशबोर्ड होगा। यह डुअल-स्क्रीन सेटअप इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फ़ंक्शनैलिटी को संभालेगा। कार में 360-डिग्री कैमरा, कूल्ड सीटें, रियर AC वेंट और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
2. महिंद्रा 5-डोर थार:

महिंद्रा की 5-डोर थार कंपनी की सबसे चर्चित SUVs में से एक रही है। कंपनी आखिरकार इस कार को 2024 में लॉन्च करने की तैयारी में है। थार 5-डोर थार 3-डोर पर बेस्ड होगी और 3-डोर थार की तुलना में बड़ा व्हीलबेस और लंबा रियर ओवरहैंग पेश करेगी। आप इस कार में बड़ा बूट स्पेस भी देखने की उम्मीद कर सकते हैं और 3-डोर की तुलना में थार 5-डोर अधिक प्रैक्टिकल और फॅमिली-फ्रेंडली होगी। यह 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी जो थार 3-डोर को बभी पावर करते हैं।
3. महिंद्रा XUV300 ईवी:

महिंद्रा XUV300 ईवी को पहली बार भारत में 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह कार अब 2024 के अंत तक भारतीय सड़कों पर दिखाई देगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी फेसलिफ्टेड XUV300 पर बेस्ड होगी। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट कार क्लोज्ड ग्रिल, ब्लू एक्सेंट और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस कार का इंटीरियर फेसलिफ्ट XUV300 जैसा ही होगा और इसमें अलग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्राइव मोड की फैसिलिटी शामिल होगी।
यह भी देखिए: 27 Kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर हाईराइडर, जानिए कीमत व फीचर्स