हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) का IPO
हुंडई मोटर असल में एक साउथ कोरियाई ऑटोमोटिव जायंट है। यह कंपनी भारत के अंदर कार मार्किट के साथ साथ अब फाइनेंसियल सेक्टर में भी धूम मचने की तैयारी में लगी हुई है । भारत के अंदर इस कंपनी की भारतीय सब्सिडरी, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने हाल ही में DRHP को SEBI के साथ फाइल किया है। यह इसलिए किया है, क्युकी अब हुंडई मोटर की भारतीय सब्सिडरी जल्द ही अपना IPO इंडियन स्टॉक मार्किट में लाने वाली है। जल्द ही आप भी न केवल अपनी मनपसंद हुंडई कार, बल्कि अपनी इस मनपसंद कंपनी के शेयर को भी खरीद पाएंगे।
IPO

ऐसा माना जा रहा है की, यह IPO जो हुंडई दवारा लाया जायेगा भारत के अंदर एक रिकॉर्ड ब्रेकर होगा। HMIL तैयारी कर रही है भारत के अंदर $3 billion डॉलर रेज करने की, वो भी मत्र 17.5% सेटक के बदले, या कह सकते है की, 142.2 मिलियन शेयर के बदले हुंडई इतनी बड़ी रकम भारतीय मार्किट से उठाने की तैयारी कर रही है। यह अकड़ा असल में लाइफ इंष्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) के IPO से भी ज्यादा बड़ा है, जो की 2022 में रिकॉर्ड सेट करि थी। अगर ये IPO सफल रहा, तो यह एक इशारा होगा इस बात का की सभी इन्वेस्टर को हुंडई कंपनी के फ्यूचर पे बहुत भरोसा है।
IPO के बाद का प्लान
हुंडई का कहना है की यह कंपनी जो भी पैसे मार्किट से उठा रही है, उससे ये कंपनी स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट के तौर पे इस्तेमाल करेगी। ताकि कंपनी पहले से भी ज्यादा तेज़ी से सफलता की नई उचाईयो को छू पाए। हुंडई कंपनी का भारत के अंदर अपने लाइनअप और मार्किटशेयर को बढ़ाने का प्लान है। यह कंपनी 2030 तक भारत के अंदर पांच नई इलेक्ट्रिक कार को लांच करने का सोच रही है। जिसमे से पहेली इलेक्ट्रिक कार इसी साल के अंत तक लांच की जा सकती है। जो भी पैसे इस IPO से मिलेंगे, वो मुख्य तौर से रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को और बेहतर और बढ़ाने में इस्तेमाल किये जायेंगे।
हुंडई की सफलता की काहानी

हुंडई ने भारत के अंदर खुद को एक विदेशी कंपनी होते हुए भी, एक बहुत ही बड़ा लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड के तौर पे खड़ा किया है। भारत के अंदर इस कंपनी की ब्रांड रेपुटेशन इस वक्त मार्किट में अन्य कई कंपनियों से ज्यादा है। साथ ही इस कंपनी का एक बहुत ही बड़ा लॉयल ग्राहक बेस भी है, जिसके चलते इस कंपनी की गाड़ियों की आफ्टरसेल वैल्यू भी बहुत ही बढ़िया देखने को मिल जाती है। भारत के अंदर इनकी गाड़ियों को बढ़िया फ्यूल एफिशिएंसी, मॉडर्न टेक और आकर्षक डिज़ाइन के लिए पसंद किया जाता है।
निष्कर्ष
अगर हुंडई दवारा लाया गया उनका यह IPO सफल होता है, तो यह बात भारतीय इकॉनमी और कंपनी दोनों के लिए ही लाभ दायक होगी। हुंडई को सफल IPO से वो धन की प्राप्ति होगी, जिसकी मदद से यह कंपनी खुद को और भी ज्यादा तीव्र गति से एक्सपैनेड कर पायेगी। वही दूसरी ओर भारत की इकॉनमी के लिए यह IPO का सफल होना, भारत के अंदर और भी ज्यादा फॉरेन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देगा।
यह भी देखिए: Suzuki का सबसे प्रीमियम व पावरफुल 125cc स्कूटर अब मिलेगा ₹2,500 की EMI पर