Honda Shine 125
हौंडा शाइन भारतीय मार्किट में एक लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल है, जो की अपनी रिलायबिलिटी और फ्यूल एफिशिएंसी के चलते पसंद की जाती है। इस मोटरसाइकिल को हौंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2006 में लांच किया था। इस बाइक को कई बार बेस्ट सेल्लिंग मोटरसाइकिल का ख़िताब भी मिला है। यह बाइक असल में क्वालिटी और प्रक्टिकलिटी पे ध्यान देती है। अगर आप भी एक अच्छी कम्यूटर मोटरसाइकिल की तलाश में है, तो हौंडा शाइन आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
आकर्षक डिज़ाइन
हौंडा शाइन में आपको जो डिज़ाइन फिलोसोफी देखने को मिलती है, वो फंक्शनलिटी के ओर ज्यादा ध्यान देती है न की रेडिकल एस्थेटिक की ओर। इस बाइक में आपको क्लीन लाइन और अनक्लटर बॉडी वर्क देखने को मिल जाता है। इस बाइक में आपको आरामदायक अपराइट राइडिंग पोजीशन देखने को मिल जाती है, जो की राइड के दौरान राइडर के कम्फर्ट का ख्याल रखती है। इस बाइक में आपको 2019 में एक नया अपडेट देखने को मिला था, जिसके चलते अब इसमें आपको 5 स्पोक के नए एलाय व्हील भी देखने को मिल जाते है।
इस बाइक में आपको क्रोम एक्सेंट के LED हेडलैंप भी देखने को मिल जाते है, जो की इस बाइक में मॉडर्न फ्लेयर का टच देते है। यह बाइक टियूबुलर डायमंड फ्रेम पे बनाई गई है। इस बाइक में आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल जाता है, जो की स्पीड, फ्यूल लेवल और टर्न सिग्नल जैसी जानकारी को दिखता है। इस बाइक में आपको मेंटेनेंस फ्री बैटरी देखने को मिल जाती है। इस बाइक में आपको सेल्फ स्टार्ट का फीचर भी देखने को मिल जाता है।
दमदार परफॉरमेंस
हौंडा शाइन में आपको 123.94 cc का इंजन देखने को मिल जाता है। यह पावरफुल इंजन इस बाइक में परफॉरमेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का बढ़िया बैलेंस देता है। इस बाइक में आपको हलाकि अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावर देखने को नहीं मिलती है, लेकिन यह बाइक सिटी राइडिंग और ओवरटेकिंग के लिए प्रयाप्त पावर के साथ आती है। इस बाइक में आपको 0 से 60 kmph की स्पीड मत्र 5.3 सेकंड में पार होती देखने को मिल जाती है। यह बाइक 10.74 PS की पावर और 11 Nm के पीक टार्क के साथ आती है।
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
इंजन वॉल्यूम | 123.94 cc |
पावर | 10.74 PS |
टॉर्क | 11 Nm |
0 से 60 kmph स्पीड | 5.3 सेकंड |
किफायती कीमत
हौंडा कंपनी भारतीय मार्किट में हमेशा से ही अपनी हर एक मोटरसाइकिल को बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। हौंडा ने इस बार भी अपनी नई हौंडा शाइन के साथ ऐसा ही किया है। इस बाइक की कीमत भारतीय मार्किट के अंदर बहुत ही ज्यादा किफायती और एग्रेसिव राखी गई है। इस बाइक के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹79,800 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹83,800 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI (10% प्रति वर्ष, 3 वर्ष के लिए) |
---|---|---|---|
हौंडा शाइन ड्रम OBD2 | ₹ 79,800 | ₹ 15,960 | ₹ 2,692 |
हौंडा शाइन डिस्क OBD2 | ₹ 83,800 | ₹ 16,760 | ₹ 2,822 |
यह भी देखिए: लम्बे समय बाद अब Hyundai भारत में लांच करेगा अपनी नई Tucson, जानिए क्या है नई कीमत