हौंडा Shine
हौंडा मोटर कंपनी भारत के अंदर एक जानी मानी और लीडिंग टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी एक जापानीज टू व्हीलर कंपनी है जो दुनिया भर के टू व्हीलर मार्किट में अपनी टू व्हीलर की परफॉरमेंस और बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर इस वक्त कम्यूटर मोटरसाइकिल मार्किट बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। इस मार्किट में अभी हौंडा कंपनी की Shine मोटरसाइकिल बहुत चर्चा में है। आइये जानते है की क्यों है हौंडा कंपनी की Shine मोटरसाइकिल इतनी खास ।
आकर्षक डिज़ाइन

नई हौंडा Shine में आपको स्पोर्टी एस्थेटिक और कम्यूटर फंक्शनलिटी का बढ़िया ब्लेंड देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल शार्प फ्रंट के साथ आती है । इस मोटरसाइकिल में LED हेडलैंप देखने को मिल जाता है जो बढ़िया दृश्यता देता है और Shine को आधुनिक दिखाने में मदद करता है । हौंडा की मोटरसाइकिल एजी फ्रंट काव्ल के साथ आती है। जिसके कारण आपको डायनामिक लुक देखने को मिल जाता है।
हौंडा Shine के डिज़ाइन में सबसे ज्यादा आकर्षक करने वाली चीज़ इसके बोल्ड ग्राफ़िक है। ये ग्राफ़िक न केवल इस मोटरसाइकिल को आकर्षक बनाते है बल्कि इसे स्पोर्टी चरित्र भी देते है । इस मोटरसाइकिल का टेल सेक्शन बहुत स्लीक दिया गया है। जहा आपको LED टेल लैंप देखने को मिल जाता है। ये मोटरसाइकिल भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में आती है, जैसे : ब्लैक, रिबेल रेड मैटेलिक और एथलेटिक ब्लू मैटेलिक।
दमदार परफॉरमेंस

नई हौंडा Shine में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये मोटरसाइकिल 123.94 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन इस्तेमाल करती है। इस मोटरसाइकिल में आपको 5 स्पीड का गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। ये गियरबॉक्स 10.74 PS की पावर 7500 rpm पे और 11 Nm का पीक टार्क 6000 rpm पे पैदा करता है । इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में आपको 130 mm के ड्रम ब्रेक दोनों ही पहियों पे देखने को मिल जाते है। Shine के डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट में 240 mm की डिस्क फ्रंट में दी गई है।
विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 123.94 cc सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड |
पावर | 10.74 PS @ 7500 rpm |
टार्क | 11 Nm @ 6000 rpm |
ब्रेक (ड्रम वैरिएंट) | 130 mm ड्रम (सामने और पीछे) |
ब्रेक (डिस्क वैरिएंट) | 240 mm डिस्क (सामने) |
क्या है कीमत
हौंडा की Shine भारत के अंदर 125 cc कम्यूटर मोटरसाइकिल मार्किट में एक बहुत बढ़िया बाइक के रूप में सामने आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको एस्थेटिक स्पोर्टी डिज़ाइन, आधुनिक फीचर व् परफॉरमेंस का कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। अगर आप भी आपके लिए एक नई कम्यूटर मोटरसाइकिल खरीदने का सोच रहे है। तो ये बाइक आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस बाइक के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹80,250 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹84,250 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
होंडा शाइन ड्रम OBD2 | ₹80,250 | ₹16,050 | ₹1,348 |
होंडा शाइन डिस्क OBD2 | ₹84,250 | ₹16,850 | ₹1,414 |