Honda CB300R
हौंडा मोटर कारपोरेशन लिमिटेड भारत के अंदर एक एक बहुत ही लोकप्रिय टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी भारतीय मार्किट में अपनी टू व्हीलर के आकर्षक डिज़ाइन, दमदार परफॉरमेंस और रिलायबिलिटी के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर इस वक्त हौंडा कंपनी की CB300R बहुत ही चर्चा में है। हौंडा CB300R असल में एक लाइटवेट मोटरसाइकिल है जो की हाई परफॉरमेंस की छह रखने वाले ग्राहकों के लिए बनाई गई है। आइये जानते है की क्यों है ये बाइक इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

नई हौंडा CB300R में आपको नियो स्पोर्ट्स कैफ़े स्टाइलिंग देखने को मिल जाती है। ये मोटरसाइकिल कंटेम्पररी मोटरसाइकिल ट्रेंड और रेट्रो डिज़ाइन के मेल के साथ आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है जो शार्प लाइन के साथ आती है। CB300R में आपको गोल हेडलैंप देखने को मिल जाते है। ये गोल हेडलैंप इस मोटरसाइकिल के डिज़ाइन को कॉम्प्लीमेंट करने के साथ साथ रात में बढ़िया विजिबिलिटी भी देते है।
हौंडा ने अपनी इस नई CB300R मोटरसाइकिल को हाई टेंसिल स्टील फ्रेम का उपयोग कर बनाया है। इस हाई टेंसिल स्टील का प्रयोग करने से इस बाइक को हल्का लेकिन मजबूत बनाया गया है। हौंडा की इस मोटरसाइकिल में आपको लौ सीट हाइट दी गई है साथ हे इसमें आपको रिलैक्स राइडिंग पोस्चर देखने को मिल जाता है। CB300R में आपको ड्यूल चैनल ABS दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में आपको दोनों ही ही पहियों पे डिस्क ब्रेक भी देखने को मिल जाता है।
दमदार परफॉरमेंस

हौंडा की CB300R मोटरसाइकिल में आपको पावर व् परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। इस बाइक में आपको 286.01 cc का इंजन दिया गया है। ये पावरफुल इंजन इस मोटरसाइकिल में 31.13 PS की पीक पावर और 27.5 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। CB300R मोटरसाइकिल में आपको 30 kmpl की बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाती है। इस बाइक का कर्ब वजन मात्र 146 किलोग्राम है। जिसके चलते इस मोटरसाइकिल को ट्रैफिक में हैंडल कर पाना बहुत ही सरल हो जाता है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 286.01 cc |
पीक पावर | 31.13 PS |
पीक टार्क | 27.5 Nm |
माइलेज | 30 kmpl |
कर्ब वजन | 146 किलोग्राम |
क्या है कीमत
हौंडा CB300R भारत के अंदर अपने सेगमेंट में एक बहुत ही आकर्षक विकल्प के रूप में सामने आती है। इस मोटरसाइकिल में आपको अच्छी परफॉरमेंस के साथ साथ बढ़िया डिज़ाइन व् लुक भी देखने को मिल जाता है। हौंडा की ये मोटरसाइकिल आधुनिक फीचर के साथ आती है। हौंडा ने CB300R को भारत के अंदर बहुत ही किफायती और एग्रेसिव कीमत पे लांच किया है। CB300R की कीमत भारतीय मार्किट में मत्र ₹2.72 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है।
डाउन पेमेंट | मासिक EMI |
---|---|
₹50,000 | ₹7,080 |
₹75,000 | ₹6,365 |
₹1,00,000 | ₹5,650 |
₹1,25,000 | ₹4,935 |
₹1,50,000 | ₹4,220 |