हीरो Destini 125
भारतीय टू व्हीलर मार्किट में इस वक्त हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की टू व्हीलर को भारत के साथ साथ ग्लोबली भी बहुत पसंद किया जाता है। ये कंपनी अपने इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर इस कंपनी का बहुत बड़ा फैनबेस है। हीरो मोटोकॉर्प की एक स्कूटर इस वक्त सभी ग्राहकों और स्कूटर एंथोसिएस्ट के बिच चर्चा में है। इस स्कूटर का नाम हीरो Destini 125 है। ये स्कूटर हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्कूटरो में से एक है।
हीरो Destini 125 को ग्राहकों दवारा इतना पसंद इसके आकर्षक डिज़ाइन, बढ़िया फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न फीचर के लिए किया जाता है। इस स्कूटर को एक प्रीमियम 125 cc की स्कूटर के तरह मार्किट किया जाता है। अगर आप भी भारत के अंदर अपने लिए एक ऐसी स्कूटर की तलाश में है जो स्टाइल, कम्फर्ट और एफिशिएंसी का कॉम्बिनेशन लेके आये। तो आपके लिए हीरो कंपनी की Destini 125 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आइये जानते है की क्यों Hero Destini 125 है भारत में इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन
हीरो Destini 125 में आपको मॉडर्न एस्थेटिक और प्रैक्टिकल फंक्शनलिटी का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। ये स्कूटर अर्बन रोड पे स्ट्राइकिंग प्रजेंस देती है। Destini 125 में स्लीक लाइन और स्टाइलिश फीचर देखने को मिल जाते है। ये स्कूटर फ्रंट में LED हेडलाइट के साथ आती है। ये LED हेडलाइट न केवल विजिबिलिटी को बढ़ती है। बल्कि इस स्कूटर में सोफिस्टिकेशन प्रोफाइल भी लाती है। इस स्कूटर को भारत के अंदर दो वैरिएंट में लांच किया है : LX और XTEC। ये स्कूटर फुल मेटल फिनिश और रोबस्ट बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आती है। इसके अलावा Destini 125 भारत के अंदर अनेक आकर्षक रंगो के विकल्प में देखने को मिल जाती है।
दमदार परफॉरमेंस

Hero मोटोकॉर्प की Destini 125 स्कूटर में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये स्कूटर 124.6 cc के सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है । ये पावरफुल इंजन Destini 125 में 9.10 PS की पावर 7,000 rpm पे और 10.4 Nm का पीक टार्क 5500 rpm पे पैदा करता है। इस स्कूटर में आपको CVT ट्रांसमिशन सिस्टम देखने को मिल जाता है जो की स्मूथ और रेस्पॉन्सिव राइड का अनुभव करने में मदद करता है। Destini 125 में अच्छी परफॉरमेंस के साथ साथ बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाती है। इस स्कूटर में 59 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी दी गई है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
इंजन | 124.6 cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड |
पावर | 9.10 PS @ 7000 rpm |
पीक टार्क | 10.4 Nm @ 5500 rpm |
ट्रांसमिशन सिस्टम | CVT |
माइलेज | 59 kmpl |
क्या है कीमत
हीरो Destini 125 भारत के अंदर बहुत कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में आती है। ये स्कूटर अपने आकर्षक डिज़ाइन, अच्छी परफॉरमेंस और मॉडर्न फीचर के चलते इस सेगमेंट में सभी अन्य स्कूटर से भिन दिखाई देती है। हीरो मोटोकॉर्प भारत के अंदर हमेशा से ही अपनी हर एक स्कूटर को बहुत किफायती कीमत पे लांच करती आई है। Destini 125 के साथ भी हीरो ने ऐसा ही किया है। ये स्कूटर भी कॉम्पिटिटिव और एग्रेसिव कीमत पे देखने को मिल जाती है। इस स्कूटर की कीमत मत्र ₹80,048 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹86,538 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
हीरो Destini 125 LX | 80,048 | 16,009 | 1,685 |
हीरो Destini 125 XTEC | 86,538 | 17,307 | 1,804 |