इंतज़ार हुआ ख़तम! आने वाले महीनों में लांच होंगी 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां – महिंद्रा से मारुती सुजुकी तक

नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs

भारत के अंदर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्किट बहुत तेज़ी से बढ़ता चला जा रहा है। कई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर इस वक्त भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs को लांच करने की तैयारी में लगे हुए है। इन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर में मारुती सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी जानी मानी कम्पनिया शामिल है। ये सभी गाड़िया जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करि जा सकती है। चलिए जानते है की कोनसी है ये नई इलेक्ट्रिक गाड़िया।

1. मारुती सुजुकी e Vitara

maruti suzuki e vitara left front three quarter8 1
e Vitara

मारुती सुजुकी भारत के अंदर एक लोकप्रिय कार मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी अपनी गाड़ियों की अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी और किफायती कीमत के लिए पसंद की जाती है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देख मारुती सुजुकी ने अपनी नई e Vitara को लांच करने का सोचा है। ये कार हुंडई की क्रेटा EV, महिंद्रा BE 6e और Tata Curvv से मुकाबला करेगी। सूत्रों के अनुसार ये कार सुजुकी की eVX पे आधारित होगी। इस कार में आपको 500 km तक की रेंज देखने को मिल सकती है।

2. हुंडई Creta EV

hyundai creta ev right front three quarter0 2
Creta EV

हुंडई जल्द ही भारत के अंदर अपनी लोकप्रिय कार Creta का इलेक्ट्रिक अवतार लांच करने वाली है। इस कार के लांच को लेके ये अनुमान लगाया जा रहा है की ये कार जनुअरी 2025 में लांच कर दी जाएगी। इस कार में आपको 450 km तक की रेंज एक सिंगल चार्ज में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सूत्रों दवारा बताया गया है की इस कार को K2 प्लेटफार्म पे बनाया जायेगा। ये कार कई फीचर ICE इंजन वाली Creta जैसे ही लाएगी परन्तु कुछ ऐसे फीचर भी इस कार में होंगे जो इस कार को अलग पहचान देंगे।

3. महिंद्रा XUV700 EV

mahindra xev
mahindra xev

महिंद्रा ने अभी हाल ही में भारत के अंदर अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs को लांच कर भारतीय मार्किट में सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। ये कंपनी जल्द ही फिरसे अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लांच करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम XUV700 EV होगा। ये इलेक्ट्रिक कार असल में महिंद्रा की लोकप्रिय कार XUV 700 का ही इलेक्ट्रिक अवतार होगी। इस कार के लांच को लेके ये अनुमान लगाया गया है की ये कार 2025 में लांच की जा सकती है।

4. टाटा हरियर EV

tata harrier ev left front three quarter0 1 2
हरियर EV

टाटा मोटर भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को लांच करने वाली है। ये इलेक्ट्रिक कार असल में Harrier का ही इलेक्ट्रिक अवतार होगी। इस कार का नाम Harrier EV हो सकता है। इस कार को टाटा मोटर ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया था। सूत्रों के अनुसार ये कार एक बार चार्ज होने पर 500 km तक की रेंज बड़े आराम से दे सकती है। इस कार में आपको 4X4 कॉन्फ़िगरेशन भी देखने को मिल सकता है।

यह भी देखिए: Mahindra की बिलकुल नई BE6 इलेक्ट्रिक गाडी अब आपको मिल सकती है एक किफायती EMI प्लान पर

Leave a Comment