सिट्रोएन की नई C3 ऐरक्रॉस धोनी एडिशन
सिट्रोएन एक जानी मानी फ्रेंच ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी अपने बोल्ड डिज़ाइन और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। भारत के अंदर सिट्रोएन कंपनी की C3 ऐरक्रॉस एक बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय SUV है। इस कार को इसके डिज़ाइन, और मॉडर्न फीचर के चलते भारत के अंदर सभी ग्राहकों दवारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है । सिट्रोएन कंपनी ने अपनी इस कार का अब एक लिमिटेड एडिशन भारत में लांच किया है। इस लिमिटेड एडिशन का नाम सिट्रोएन C3 ऐरक्रॉस धोनी एडिशन है, जो की असल में लीजेंडरी भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को ट्रिब्यूट देती है।
आकर्षक डिज़ाइन

सिट्रोएन की नई C3 ऐरक्रॉस धोनी एडिशन में आपको स्टैण्डर्ड सिट्रोएन C3 ऐरक्रॉस से अलग डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको क्रिकेट से प्रेरित डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिल जाते है । इस कार में आपको बड़ा “7” नंबर का decal इसके हुड, रियर दूर और बूट लिड पे देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इस कार के साइड प्रोफाइल में आपको धोनी एडिशन की बैजिंग देखने को मिल जाती है। इस कार को भारत के अंदर आकर्षक ड्यूल टोन के कलर स्कीम में निकाला है।
जैसे ही आप इस कार के अंदर अपने कदम रखेंगे, आपको इसके कार के इंटीरियर में धोनी की लिगेसी सेलिब्रेट होती देखने को मिल जाएगी। इस कार में आपको स्पेशल एडिशन सीट कवर और कुशिओं पिलो देखने को मिल जायेंगे। इस कार में आपको कुशिओं से मैच होती सीट बेल्ट भी देखने को मिल जाएगी। इस कार में आपको इल्लुमिनटेड डोर सिल्ल प्लेट देखने को मिल जाएगी, जो की धोनी एडिशन का लोगो दिखाएगी। इस कार में आपको फ्रंट डैशकेम भी देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इस कार के साथ आपको कुछ स्पेशल धोनी गूड़ी भी देखने को मिल जाती है।
दमदार परफॉरमेंस

नई सिट्रोएन C3 ऐरक्रॉस धोनी एडिशन में आपको दमदार परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाता है। यह पेट्रोल इंजन इस कार में 110 hp की पावर पैदा करता है । इस कार में आपको 6 स्पीड का मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको 180 kmph की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है। इसके अलावा यह कार भारत के अंदर 15 से 16 kmpl तक की माइलेज के साथ आती है।
पैरामीटर | विशेषता |
---|---|
इंजन | 1.2 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल |
पावर | 110 hp |
ट्रांसमिशन | 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक |
टॉप स्पीड | 180 kmph |
माइलेज | 15-16 kmpl |
किफायती कीमत
सिट्रोएन कंपनी दुनिया भर में हमेशा से ही अपनी हर एक कार को बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच करती आरही है। इस बार भी इस कंपनी ने अपनी नई सिट्रोएन C3 ऐरक्रॉस धोनी एडिशन के साथ ऐसा ही किया है। इस कार को भी सिट्रोएन कंपनी ने भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव और एग्रेसिव कीमत पे लांच किया है । इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹11.82 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। अगर आप भी लीजेंडरी क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी के फैन है, और अपने लिए एक नई SUV की तलाश कर रहे है। तो आपके लिए यह कार एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।
यह भी देखिए: जानिए नई Maruti Swift के LXi, VXi और ZXi सभी वैरिएंट की कीमत और EMI प्लान