BYD की सील
BYD की सील एक हेड टर्निंग इलेक्ट्रिक मिड साइज फ़ास्ट बैक सेडान है, जो की भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में अभी हाल ही लाइ गई है। BYD एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, यह एक चीनी कंपनी है, जो की इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में अपने इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। सील BYD कंपनी की ओसियन सीरीज के अंदर लांच की गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।
ओसियन सीरीज की पहेली इलेक्ट्रिक कार BYD डॉलफिन थी, जो की एक हैचबैक थी। BYD ऑटो की शुरुवात 1995 में की गई थी। इस कंपनी ने खुद को आज के वक्त में इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेक्नोलॉजी में एक ग्लोबल लीडर के तौर पे स्थापित कर लिया है। यह कंपनी ना केवल इलेक्ट्रिक कार परन्तु खुद की बैटरी और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन भी बनती है। BYD की सील एक बहुत ही बढ़िया इलेक्ट्रिक सेडान कार है, आइये जानते है की क्यों है यह कार इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

BYD सील में आपको स्लीक और एयरोडायनामिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की ओसियन से प्रेरित है। इस कार में आपको फ्लोइंग लाइन और लौ हुड देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इस कार में आपको पॉप आउट डोर हैंडल दिए गए है। इस कार में आपको जो टेल लाइट दी गई है, वो इस कार को मॉडर्न और स्पोर्टी करैक्टर देती है। इस कार में इंटीरियर में प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो की इस कार को स्पेसियस और आरामदायक बना देता है।
दमदार परफॉरमेंस

BYD की सील में आपको पंची परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको 82.56 kwh की बैटरी दी गई है, जो की इस कार को 580 km की रेंज बड़े ही आराम से देदेती है। इसके अलावा इस कार में आपको 308.43 bhp की पावर और 360 Nm का पीक टार्क भी देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको 400 लीटर की बूट स्पेस देखने को मिल जाती है। यह कार मत्र 3.8 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है।
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
बैटरी क्षमता | 82.56 kwh |
रेंज | 580 km |
पीक पावर | 308.43 bhp |
पीक टॉर्क | 360 Nm |
बूट स्पेस | 400 लीटर |
0 से 100 Kmph | 3.8 सेकंड |
किफायती कीमत
BYD की सील एक फीचर रिच और पावरफुल इलेक्ट्रिक सेडान कार है। इस कार को BYD कंपनी ने भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे लांच किया है। इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹41 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹53 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इस कार को खरीदना आसान बनाने के लिए BYD कंपनी ने अपनी इस कार के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है।
वेरिएंट | 60 महीने @ 9.8% पर लोन EMI | डाउन पेमेंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
---|---|---|---|
डायनामिक रेंज | ₹81,815 | ₹4.30 लाख | ₹41.00 लाख |
प्रीमियम रेंज | ₹87,348 | ₹4.80 लाख | ₹45.55 लाख |
परफॉर्मेंस | ₹97,323 | ₹5.58 लाख | ₹53.00 लाख |
यह भी देखिए: Bajaj की सबसे पावरफुल बाइक अब आपको मिलेगी इतनी कम कीमत पर