हाल ही में भारत में देखी गई नई जेनेरशन की फोर्ड एंडेवर डोमेस्टिक बाजार में वापसी कर सकती है। हालांकि फोर्ड की वापसी की पुष्टि नहीं हुई है, नई जेनेरशन की एंडेवर, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवरेस्ट के नाम से भी जाना जाता है, CBU रूट के माध्यम से भारत में एंट्री कर सकती है। यह फुल साइज 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट लीडर टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देती है। यह 10 फीचर्स मौजूद होंगे नई फोर्ड एंडेवर में जो भारत में जल्द होगी लॉन्च।
स्पेशियस इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स
Source: Carsguide
नई जेनेरशन की एंडेवर में पैनोरमिक सनरूफ है, जो भारतीय कार खरीदारों के बीच अत्यधिक मांग वाली सुविधा है। अगर इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर से कंपरिसन करें तो उसमे सनरूफ की सुविधा नहीं है। नई एंडेवर ADAS फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट के फूल सूट से इक्विप होकर आएगी। टोयोटा फॉर्च्यूनर में ADAS फीचर मौजूद नहीं है।
एंडेवर में 12.4 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12 इंच का पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जबकि फॉर्च्यूनर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट्स और 8 इंच के इंफोटेनमेंट यूनिट पर निर्भर करता है। एंडेवर एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ आता है, जो फॉर्च्यूनर की मैनुअल यूनिट की तुलना में जुड़ाव को आसान बनाता है।
वेंटिलेटेड सीट और मल्टीपल ड्राइविंग मोड
Source: Carexpert
फोर्ड एंडेवर 360-डिग्री पार्किंग कैमरा ऑफर करती है, जो शहरी वातावरण में बड़ी एसयूवी के लिए एक उपयोगी सुविधा है। फॉर्च्यूनर केवल सेंसर के साथ एक रियर पार्किंग कैमरा प्रदान करता है। हवादार सीटों के अलावा, एंडेवर गर्म सीटें और स्टीयरिंग व्हील प्रदान करता है, जो विशेष रूप से ठंडे क्षेत्रों में अतिरिक्त आराम प्रदान करता है।
जहां फॉर्च्यूनर इको, नार्मल और स्पोर्ट ड्राइव मोड प्रदान करता है, वहीं नया एंडेवर स्लिपरी, मड/रट्स और सैंड जैसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड मोड जोड़ता है। एंडेवर की तीसरी रो की सीटों में पावर्ड फोल्डिंग की सुविधा है, यह सुविधा फॉर्च्यूनर की मैन्युअल रूप से संचालित तीसरी पंक्ति की सीटों में उपलब्ध नहीं है।