Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे स्पोर्टी व सस्ता
अभी के समय में भारत में एक से बढ़ कर एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे आपको मिलती है कमाल की परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड में से एक है Ather Energy जिनके पास प्रीमियम, हाई-परफॉरमेंस व किफायती स्कूटर मौजूद हैं। आज हम जिस इ-स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है 450S। ये एक एडवांस इ-स्कूटर है जिसमे आपको 115 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज मिल जाती है। आइये जानते हैं इस इ-स्कूटर की पूरी डिटेल।
एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर

Ather 450S एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसको ब्रांड ने काफी प्रीमियम डिज़ाइन और फीचर दिए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है एक बड़ी 7-इंच की LCD टच स्क्रीन डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। साथ ही इसमें आपको जीपीएस नेविगेशन, म्यूजिक प्लेयर, मोबाइल अपडेट व और भी एडवांस फीचर मिल जाते हैं।
इस नए Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बढ़िया सेफ्टी और सिक्योरिटी मिल जाती है जो आपको एक बढ़िया अनुभव देगा। इसमें आपको मिलती है एंटी-थेफ़्ट अलार्म, हिल होल्ड, LED लाइट, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व कॉम्बी ब्रेक जैसे आधुनिक फीचर। कंपनी ने इस स्कूटर में आपको दी है बड़ी बूट स्पेस जिसमे आप अपने हेलमेट के साथ और भी काफी सामान रख सकते हैं।
मोटर, बैटरी ऑप्शन व परफॉरमेंस

Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है पावरफुल मोटर व बैटरी जो इस स्कूटर को एक दमदार पावर देती है। इस इ-स्कूटर में आती है एक 5400W पीक पावर वाली BLDC हब मोटर जो निकालती है 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड। साथ ही इसमें आपको मिलती है एक 2.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक जो एक बार पूरा चार्ज होने पर आपको देती है 115 किलोमीटर की लम्बी रेंज।
Ather अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक फास्ट चार्जर भी देती है जो इसको मात्र 5 घंटों में 80% तक चार्जर कर देता है। स्कूटर में आपको मिलते हैं 12-इंच के टायर जो इसको एक बढ़िया ग्रिप देते हैं हाई-स्पीड पर। अगर आपको एक रोजाना के इस्तेमाल के लिए स्टाइलिश और हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो Ather 450S इ-स्कूटर आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक होने के साथ साथ हाई-परफॉरमेंस भी है जो आपको एक कमाल का अनुभव दे सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कंपनी ने हल ही में कीमत को काफी कम किया था जिसके बाद अब ये इ-स्कूटर आपको मिलेगा केवल ₹1,25,705 रुपए की ऑन-रोड कीमत पर। ये एक किफायती कीमत है इस प्रकार के स्कूटर के लिए।
आप इस नए Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹20,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3729 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 3 साल तक। ये एक बढ़िया डील है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप अपना Ather 450S आज ही कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट या फिर अपने नज़दीकी शोरूम से बुक कर सकते हैं।
यह भी देखिए: देखिए ₹2.5 लाख रुपए से कम कीमत वाली 5 सबसे पावरफुल बाइक
