Ampere Primus
भारत के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ती ही चली जा रही है । इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्किट बहुत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। भारत के अंदर इस वक्त Ampere Vehicle एक बहुत ही लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर है। इस स्कूटर कंपनी की एक इलेक्ट्रिक स्कूटर इस वक्त सभी ग्राहकों और इलेक्ट्रिक स्कूटर उतसाहियो के बिच बहुत चर्चा में है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Ampere Primus है। आइये जानते है की क्यों है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के अंदर इतनी खास।
आकर्षक डिज़ाइन

Ampere Primus में आपको स्टाइल और फंक्शनलिटी का बढ़िया मेल देखने को मिल जाता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कन्सेर्वटिव बॉडी के साथ आती है। इस स्कूटर में प्रक्टिकलिटी पे ज्यादा ध्यान दिया गया है। Primus की बॉडी में आपको फ्लोइंग लाइन देखने को मिल जाती है। ये लाइन इस स्कूटर में एयरोडायनामिक एफिशिएंसी को बढ़ाने के काम करती है और इस स्कूटर को स्पोर्टी लुक भी देती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको आकर्षल LED हेडलाइट और टेल लाइट देखने को मिल जाती है।
इसके अलावा Ampere कंपनी की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय ग्राहकों के लिए चार आकर्षक रंगो के विकल्प में लाइ गई है : बक ब्लैक, हिमालयन वाइट, स्पेस ग्रे और वाइब्रेंट ऑरेंज। इस स्कूटर में आपको 22 लीटर की बढ़िया अंडर सीट स्टोरेज भी देखने को मिल जाती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है। ये इंस्ट्रूमेंट पैनल स्पीड, चार्जिंग स्टेटस और राइड मोड को दिखाने के काम आता है। इस स्कूटर में आपको ब्लूटूथ और टर्न बाए टर्न नेविगेशन का फीचर भी देखने को मिल जाता है।
दमदार परफॉरमेंस

Ampere Primus में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 107 km की रेंज एक बार चार्ज करने पर बड़े आराम से देदेती है। इस स्कूटर में आपको 130 किलोग्राम का कर्ब वजन भी देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड भी 77 kmph की दी गई है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 Kwh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करती है। इस बैटरी पे Ampere कंपनी 3 साल या 30000 km में से जो पहले आजाये उसकी वारंटी भी देती है।
विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
रेंज | 107 km |
कर्ब वजन | 130 kg |
टॉप स्पीड | 77 kmph |
बैटरी | 3 Kwh |
बैटरी वारंटी | 3 साल या 30,000 km (जो पहले आए) |
क्या है कीमत
Ampere Vehicle भारत के अंदर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर में से एक है। इस कंपनी ने भारतीय मार्किट में हमेशा ही अपनी हर एक स्कूटर को बहुत किफायती कीमत पे लांच किया है। Ampere की नई Primus भी भारत के अंदर बहुत कॉम्पिटिटिव और एग्रेसिव कीमत पे देखने को मिल जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मत्र ₹1,19,900 रुपए एक्स शोरूम राखी गई है।