Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लांच
Ampere भारत की एक जानी मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड है जिनके पास एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक के स्कूटर मिलते हैं। इस ब्रांड ने अब लम्बे इंतज़ार के बाद अपना हाई-एन्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया जिसमे तगड़ी स्पीड के साथ लम्बी रेंज भी मिल जाती है। ये ब्रांड का एक्सक्लूसिव इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमे काफी सारे लक्ज़री फीचर भी मिलते हैं। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी डिटेल व देखते हैं इसकी कीमत और बुकिंग के बारे में।
मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

Ampere Nexus एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमे आपको काफी दमदार पॉवरट्रेन मिलती है। इस स्कूटर की मिड-माउंटेड मोटर देती है 4kW की पीक पावर जिसके साथ ये स्कूटर 93 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक जाता है। साथ ही इस स्कूटर में अक्सेलरेशन भी काफी शानदार है जो इसको केवल 3 सेकंड में 40 की स्पीड देती है।
Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है 3kW LPF बैटरी पैक जो एक बार पूरा चार्ज होने पर निकालती है 138 किलोमीटर की लम्बी रेंज। साथ ही इसमें आपको मिलता है एक पावरफुल चार्जर जो केवल 3 से 4 घंटों में इसको पूरी तरह से चार्ज कर देता है। Ampere Nexus इ-स्कूटर में आपको 5 राइडिंग मोड भी मिलते हैं जो आपको अगल अलग अनुभव देते हैं।
पीक पावर | 4kW |
बैटरी | 3kW LPF |
टॉप स्पीड | 93km/h |
चार्जिंग टाइम | 3.5 घंटे |
डिस्प्ले साइज | 6.5-इंच, 7-इंच |
टायर साइज | 12-इंच |
फीचर व टेक्नोलॉजी
Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं आधुनिक टेक के फीचर जो इसको काफी एडवांस व प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें आपको मिलती है एक 6.5-इंच की LCD स्क्रीन व टॉप मॉडल में मिलेगी 7-इंच की TFT टचस्क्रीन जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट स्क्रीन पर ही ले सकते हैं। ये स्क्रीन काफी रिलाएबल व एडवांस है जिसमे आप और भी बोहोत से फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती हैं सभी प्रकार की LED लाइट, कीलेस एंट्री, राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, हिल होल्ड, एंटी-थेफ़्ट अलार्म, फास्ट चार्जर, बड़ा बूट स्पेस, 12-इंच के एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन व और भी बोहोत से प्रीमियम फीचर जो इसको एक आकर्षक व्हीकल बनाते हैं।
कीमत व वैरिएंट
Ampere Nexus एक आकर्षक व्हीकल है जिसमे आपको मिलते हैं सभी फीचर व लम्बी रेंज। इस स्कूटर में आपको दो वैरिएंट मिलेंगे जिनमे डिस्प्ले के साथ कुछ और छोटे फीचर का फ़र्क़ है। इस इ-स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत शुरू होती है ₹1,10,000 से 1,20,000 रुपए तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।
यह भी देखिए: 85km/h की टॉप स्पीड के साथ मिलेगा भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर