अब देश की बड़ी ब्रांड लांच कर सकती हैं अपनी चार नई गाड़ियां जो मिलेंगी किफायती कीमतों पर
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में इस वक्त बहुत बज्ज मचा हुआ है। सभी ग्राहक और ऑटोमोबाइल उत्साही इस वक्त नई आने वाली माइक्रो SUVs के लिए बहुत उत्सुक है। भारत में जल्द ही टाटा मोटर अपनी Punch फेसलिफ्ट, हुंडई अपनी Exter EV और मारुती सुजुकी अपनी नई Micro SUV को लांच करेगी। आइये जानते है की क्यों होंगी ये गाड़िया भारत में इतनी खास।
1. टाटा Punch Facelift
टाटा मोटर भारत के अंदर एक जानी मानी और लीडिंग भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की गाड़ियों को इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के लिए पसंद किया जाता है। टाटा मोटर की Punch एक कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार ने अपने आकर्षक डिज़ाइन और वेर्सटिलिटी के चलते भारत में खूब प्रशंशा हासिल करि है। टाटा Punch को अब ये कंपनी जल्द ही भारत के अंदर एक नए अपडेट के साथ लांच करेगी। ये अपडेट इस कार को फेसलिफ्ट अवतार देगा। Punch Facelift में आपको अब पहले से भी ज्यादा एग्रेसिव फ्रंट देखने को मिलने वाला है।
जहा आपको अब पहले से भी बड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट दी जाएगी। ये कार स्टाइलिश मस्कुलर लाइन के साथ आएगी। साथ ही इसमें आपको रियर में शार्प LED टेल लाइट भी देखने को मिलेगी। कुछ सूत्रों के अनुसार टाटा Punch Facelift में नया टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जायेगा। Punch Facelift का डैशबोर्ड भी आम Punch से थोड़ा अलग होगा। इस कार में आपको 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दी जाएगी। कुछ ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट के अनुसार टाटा की ये कार 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करेगी।
2. हुंडई Exter EV
हुंडई Exter EV में आपको फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। ये कार स्मूथ कर्व और आकर्षक बॉडी के साथ आएगी। इस कार के फ्रंट में आपको LED हेडलैंप और LED DRLs देखने को मिल जाएँगी जो इस कार को आधुनिक लुक देंगी। ये कार कॉम्पैक्ट होने के बावजूद भी स्पेसियस केबिन के साथ आएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की ये कार 35 से 40 kwh की बैटरी का इस्तेमाल करेगी। जिसके चलते इसमें आपको 350 से 400 km तक की रेंज देखने को मिलेगी।
3. मारुती सुजुकी Micro SUV
मारुती सुजुकी भारत के अंदर एक जानी मानी और सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर है। ये कंपनी भी जल्द ही अपनी नई Micro SUV को लांच में लांच करेगी। इस कार में आपको कॉम्पैक्ट लेकिन मजबूत डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा। ये कार ऊँची ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी जिसके कारण इसमें आपको स्पोर्टी स्टान्स दिया जायेगा। मारुती सुजुकी अपनी इस कार को अपने लाइनअप में Brezza से निचे रखेगी। इस कार को लेके ये अनुमान लगाया जा रहा है की इसमें आपको नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा।
4. हुंडई कैस्पर
हुंडई भारत की सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली ब्रांड में से एक है जो अपनी प्रीमियम व हाई-परफॉरमेंस व्हीकल के साथ मार्किट में एक बढ़िया जंघा बनाये हुए है। अब कंपनी अपनी Exter के बाद नई माइक्रो SUV को लांच कर सकते हैं जिसका नाम है कैस्पर। इस गाडी को कोरियाई ब्रांड ने इंटरनेशनल मार्किट में लांच कर दिया है व अब ये भारत में भी लांच हो सकती है।
अभी तक हुंडई, मारुती सुजुकी, और टाटा ने इन गाड़ियों की लांच और कीमत को लेकर कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है की ये जल्द ही देश में लांच होंगी।