टाटा Tiago
टाटा मोटर एक जानी मानी और लीडिंग भारतीय मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी है। ये कंपनी असल में टाटा ग्रुप का ही एक हिस्सा है। ये कंपनी कार, ट्रक, वन और बस का निर्माण करती है। टाटा मोटर को भारत के साथ साथ विदेशी कार मार्किट में भी भी बहुत पसंद किया जाता है क्युकी इनकी गाड़ियों में आपको किफायती कीमत पे बढ़िया सेफ्टी फीचर और अच्छी रिलायबिलिटी देखने को मिल जाती है। इस वक्त भारत में टाटा मोटर की Tiago बहुत चर्चा में है। ये कार टाटा मोटर की सबसे ज्यादा लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है।
Tiago एक कम्पैक्ट हैचबैक है। इस कार के डिज़ाइन और इंजीनियरिंग में आपको टाटा मटोरो के इनोवेशन पे प्रति कमिटमेंट दिखाई देता है। टाटा Tiago युवा और अर्बन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो अपनी लिए एक स्टाइलिश और आधुनिक हैचबैक की तलाश कर रहे है। अगर आप भी भारत में अपने लिए एक आरामदायक और अच्छी बिल्ड कॉलिटी वाली आधुनिक हैचबैक की तलाश कर रहे है। तो आपके लिए टाटा Tiago एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
आकर्षक डिज़ाइन
टाटा Tiago का डिज़ाइन आधुनिक और स्पोर्टी दिया गया है। ये कार स्लीक एक्सटेरियर डिज़ाइन और प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आती है। इस कार में आपको क्रोम की फिनिश और ड्यूल टोन एलाय व्हील देखने को मिल जाते है। टाटा Tiago की कुल लम्बाई 3765 mm, चौड़ाई 1677 mm और ऊंचाई 1537 mm की दी गई है। ये कार 2400 mm के व्हीलबेस के साथ आती है। Tiago में 242 लीटर की अच्छी बूटस्पेस भी देखने को मिल जाती है।
पावरफुल परफॉरमेंस
टाटा Tiago अपने सेगमेंट में एक अच्छी परफॉरमेंस देने वाली हैचबैक है। इस कार में टाटा मोटर ने 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है। ये इंजन इस कार में 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड का मैन्युअल गियरबॉक्स या 5 स्पीड के आटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प देखने को मिल जाता है। इसके अलावा Tiago भारत में CNG वैरिएंट में भी आती है। जहा एहि 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है। हलाकि ये इंजन इस कार में 73.5 PS की पावर और 95 Nm का पीक टार्क पैदा करता है।
विशेषता | पेट्रोल इंजन | CNG वैरिएंट |
---|---|---|
इंजन आकार | 1.2 लीटर | 1.2 लीटर |
पावर | 86 PS | 73.5 PS |
पीक टार्क | 113 Nm | 95 Nm |
गियरबॉक्स | 5 स्पीड मैन्युअल / 5 स्पीड ऑटोमेटिक | 5 स्पीड मैन्युअल |
क्या है कीमत
टाटा Tiago भारत के अंदर मारुती सुजुकी Celerio, मारुती सुजुकी WagonR और Citroen C3 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है। इस कार को टाटा मोटर ने भारत के अंदर अपनी सभी अन्य गाड़ियों जैसे ही किफायती कीमत पे लांच किया है। Tata Tiago की कीमत मत्र ₹5.65 लाख रुपए एक्स शोरूम राखी गई है। जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹8.90 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (लाख में) | डाउन पेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Tiago XE | 5.65 | 1,13,000 | 9,602 |
Tiago XM | 6.00 | 1,20,000 | 10,112 |
Tiago XT Option | 6.20 | 1,24,000 | 10,500 |
Tiago XT | 6.40 | 1,28,000 | 10,845 |
Tiago XE CNG | 6.60 | 1,32,000 | 11,190 |
Tiago XT Rhythm | 6.60 | 1,32,000 | 11,190 |
Tiago XM CNG | 6.95 | 1,39,000 | 11,718 |
Tiago XTA AMT | 6.95 | 1,39,000 | 11,718 |
Tiago XZ Plus Option | 7.00 | 1,40,000 | 11,850 |
Tiago XZ Plus | 7.30 | 1,46,000 | 12,266 |
Tiago XT CNG | 7.35 | 1,47,000 | 12,335 |
Tiago XZ Plus DT | 7.40 | 1,48,000 | 12,404 |
Tiago XT Rhythm CNG | 7.55 | 1,51,000 | 12,639 |
Tiago XZA Plus Option AMT | 7.55 | 1,51,000 | 12,639 |
Tiago XZA Plus AMT | 7.85 | 1,57,000 | 12,994 |
Tiago XTA AMT CNG | 7.90 | 1,58,000 | 13,059 |
Tiago XZA Plus DT AMT CNG | 7.95 | 1,59,000 | 13,127 |
Tiago XZ Plus CNG | 8.25 | 1,65,000 | 13,637 |
Tiago XZ Plus DT CNG | 8.35 | 1,67,000 | 13,753 |
Tiago XZA Plus AMT CNG | 8.80 | 1,76,000 | 14,215 |
Tiago XZA Plus DT AMT CNG | 8.90 | 1,78,000 | 14,322 |